एक्सप्लोरर

राजनीति करने नहीं आया अयोध्या, चुनाव प्रचार में नहीं होना चाहिए मंदिर मुद्दे का इस्तेमाल: ठाकरे

राम मंदिर निर्माण को लेकर सरकार पर हमला जारी रखते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान मंदिर मुद्दे का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए और हिन्दुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ भी नहीं किया जाना चाहिए.

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण को लेकर सरकार पर हमला जारी रखते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान मंदिर मुद्दे का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए और हिन्दुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ भी नहीं किया जाना चाहिए. ठाकरे ने कहा, 'चुनाव प्रचार के दौरान राम मंदिर मुद्दे का इस्तेमाल ना करें ... हिन्दुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ ना करें.'

उन्होंने कहा कि दिन, साल और पीढ़ियां बीती जा रही हैं लेकिन राम लला का मंदिर नहीं बन रहा है. ठाकरे ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि यहां मंदिर था, है और रहेगा. ये तो हमारी भी भावना है. 'लेकिन वह मंदिर दिखेगा कब? उसका जल्द से जल्द निर्माण होना चाहिए.'

मंदिर-मस्जिद की बात कहनी है तो दिल्ली-लखनऊ जाओ, अयोध्या में भीड़ क्यों: इकबाल अंसारी

उन्होंने कहा कि अब लोकसभा चुनाव के लिए कुछ ही महीने बाकी हैं. संसद का केवल एक सत्र बचा है. सरकार अध्यादेश लाये. शिवसेना हिन्दुत्व के लिए हमेशा से साथ दे रही है और आगे भी देगी. 'चाहे कानून लाइये या अध्यादेश, लेकिन मंदिर अवश्य बनाइये. हिन्दुओं की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए.'

ठाकरे ने कहा कि हिन्दू आज पूछ रहा है कि मंदिर कब बनेगा. साथ ही शिवसेना प्रमुख ने साफ किया कि वह राजनीति करने के लिए अयोध्या नहीं आये हैं और ना ही उनका कोई छिपा एजेंडा है. उन्होंने कहा, 'मैं बीजेपी से सवाल यही पूछ रहा हूं कि जब आप चुनाव प्रचार कर रहे थे तो कहते थे कि संविधान के दायरे में हर संभावना तलाश की जाएगी ... पिछले चार साल में कितनी संभावना तलाशी गयी? कब उस संभावना की तलाश करेंगे?'

जफरयाब जीलानी बोले- अयोध्या में हो रही है अदालत की अवमानना, खौफज़दा हैं मुसलमान

ठाकरे ने कहा कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय मिली जुली सरकार थी. उस समय ये काम नहीं हो सका, लेकिन वर्तमान सरकार मजबूत है और ये सरकार मंदिर निर्माण नहीं करेगी तो कौन करेगा? उन्होंने कहा कि ये सरकार मंदिर नहीं बनाएगी तो शायद ये सरकार भी नहीं बनेगी, लेकिन... मंदिर अवश्य बनेगा.

मुंबई में उत्तर भारतीयों पर हमले के बारे में पूछे गये सवाल पर ठाकरे ने कहा कि डर की कोई भावना ना थी और ना आगे कभी रहेगी. 'आप मुंबई आकर देखो, मेरे साथ यहां कई उत्तर भारतीय आये हैं, वे मुझसे अच्छी मराठी बोलते होंगे.'

यूपी सरकार का फैसला: अयोध्या में बनेगी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से भी ऊंची भगवान राम की प्रतिमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलेगी कांग्रेस, रेस में कौन आगे?
पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलेगी कांग्रेस, रेस में कौन आगे?
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
'कौन से वाले पापा कहना महिला की गरिमा पर चोट', कोर्ट ने शख्स को माना दोषी
'कौन से वाले पापा कहना महिला की गरिमा पर चोट', कोर्ट ने शख्स को माना दोषी
1996 में 300 रुपये रिश्वत लेने का आरोप, अब HC ने किया दोषमुक्त
1996 में 300 रुपये रिश्वत लेने का आरोप, अब HC ने किया दोषमुक्त

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget