एक्सप्लोरर

कौशांबी: मिट्टी की खुदाई के दौरान टीला ढहने से दो किशोरियों की दर्दनाक मौत, एक महिला जख्मी

कौशांंबी में एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां मिट्टी का टील अचानक ढह गया जिसके चलते तीन महिलाएं मलबे में दब गईं. इस घटना में दो किशोरियों की दर्दनाक मौत हो गई.

कौशांबी, एबीपी गंगा। यूपी के कौशांबी में सैनी कोतवाली अंतर्गत अझुवा पुलिस चौकी के नजदीक मिट्टी खुदाई के दौरान टीला ढह जाने से दो लड़कियों समेत तीन लोग मलबे में दब गए. रेस्क्यू कर मलबा हटाकर घायलों को निकाला गया. लेकिन तब तक दोनों की दम घुटने से मौत हो गई. एक महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है. घटना के बाद हल्ला मचा कि मलबे में कुछ और लोग दबे हैं. जिस पर स्थानीय पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने जेसीबी से मिट्टी को हटवाया. हालांकि मलबे में किसी और के दबे होने की बात गलत निकली. घटनास्थल पहुंचे एसपी, एसडीएम व सीओ की मौजूदगी में दोनों शव को पोस्टमार्टम कर लिए भेज दिया. युवतियों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है.

सैनी कोतवाली के अझुवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 स्थित एक तालाब से आसपास के तमाम लोग अपने घरों की पुताई करने के लिए मिट्टी की खुदाई करते हैं. गुरुवार सुबह वार्ड नंबर चार निवासी बाजी लाल की पत्नी सुनीता देवी अपनी पुत्री पूनम व वार्ड नंबर 5 में रहने वाली अंजली के साथ मिट्टी की खुदाई करने गई थी. तीनों मिट्टी की खुदाई कर रही थी, तभी अचानक टीला भरभरा कर उनके ऊपर गिर गया. मलबे में तीनों दब गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे और मिट्टी हटाना शुरू किया. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के बाद बचाव कार्य शुरू किया. इस दौरान दोनों लड़कियों को बाहर निकाला गया. हालांकि तब तक दम घुटने से उनकी मौत हो गई थी. जबकि सुनीता देवी को सकुशल मलबे से बाहर निकाल लिया गया.

मिट्टी के मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका पर जेसीबी मशीन से खुदाई कराई गई. हालांकि मलबे में कोई और नहीं निकला. घटना की सूचना पर एसपी अभिनदंन, सिराथू एसडीएम सिराथू राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिराथू रामवीर सिंह व कई थाने की पुलिस पहुंची. मृतका के परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को तैयार नहीं थे. हालांकि समझाबुझा कर पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा करने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवतियों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ हमला मामले में CM फडणवीस की दो टूक, 'अपराधी कहीं भी छुप जाएं...'
टाइगर श्रॉफ हमला मामले में CM फडणवीस की दो टूक, 'अपराधी कहीं भी छुप जाएं...'
दिल्ली में यूथ कांग्रेस करेगी 'डिजिटल रावण दहन', दशहरे से राजनीतिक संदेश देने की कोशिश
दिल्ली में यूथ कांग्रेस करेगी 'डिजिटल रावण दहन', दशहरे से राजनीतिक संदेश देने की कोशिश
सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
'माता-पिता को घसीटा जाना शर्मनाक', IIT के साहिल वाकोडे मामले पर भड़के शरद गुट के नेता
'माता-पिता को घसीटा जाना शर्मनाक', साहिल वाकोडे मामले पर भड़के शरद गुट के नेता

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget