एक्सप्लोरर

हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस की रखरखाव वाले कोच से टक्कर, तीन कर्मियों की मौत

प्रवक्ता ने बताया कि रखरखाव वाले कोच से टकराने के बाद इंजन में आग लग गई और बाद में, इसे बाकी के डिब्बों से अलग कर दिया गया.

भुवनेश्वर: ओडिशा के रायगढ़ जिले में मंगलवार को रखरखाव वाले कोच से टकराने के बाद हावड़ा जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस के इंजन में आग लग गई. इस घटना में रेलवे के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई. पूर्वी तटीय रेलवे के प्रवक्ता जे पी मिश्रा ने बताया कि यह हादसा सिंगापुर रोड और क्यूतगुदा के बीच हुआ.

उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब रखरखाव वाले कोच से टकराने के बाद इंजन, फ्रंट गार्ड सह सामान वैन और सामान्य द्वितीय श्रेणी का डिब्बा पटरी से उतर गया. रखरखाव कोच वहां पर कुछ काम कर रहा था. रखरखाव वाले कोच का इस्तेमाल विद्युतीकृत मार्गों के ओवरहेड बिजली ट्रांसमिशन उपकरणों के रखरखाव और निरीक्षण में किया जाता है.

प्रवक्ता ने बताया कि रखरखाव वाले कोच से टकराने के बाद इंजन में आग लग गई और बाद में, इसे बाकी के डिब्बों से अलग कर दिया गया. उन्होंने बताया कि घटना में सिर्फ इंजन प्रभावित हुआ है बाकी ट्रेन को नुकसान नहीं पहुंचा है और यात्रियों को कोई चोट नहीं आई, जबकि रखरखाव वाले कोच के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई.

जे पी मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच कोलकाता के रेलवे सुरक्षा आयुक्त करेंगे. मामले को गंभीरता से लिया गया है और रेलवे बोर्ड ने दुर्घटना का पूरा विवरण मांगा है. प्रवक्ता ने बताया कि क्यूतगुदा और सिंगापुर रोड के स्टेशन मास्टरों को निलंबित कर दिया गया है.

दमकल की गाड़ियों और एंबुलेंसों को मौके पर भेजा गया है तथा विशाखापत्तनम से वरिष्ठ अधिकारी भी रवाना हो गए हैं. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) सागर, इलेक्ट्रिकल तकनीशियन गौरी नायडू और रखरखाव कोच के तकनीशियन सुरेश के तौर पर हुई है.

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो आज पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से करेंगे मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Chitrakoot News: NEET छात्रा से गैंगरेप, घूमने गई थी देवांगना एयरपोर्ट, अखिलेश यादव बोले, 'इंसाफ हो'
चित्रकूट: NEET छात्रा से गैंगरेप, घूमने गई थी देवांगना एयरपोर्ट, अखिलेश यादव बोले, 'इंसाफ हो'
Kanwar Yatra 2026: देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget