एक्सप्लोरर

अपने फैसले पर अडिग हैं तेज प्रताप यादव, तलाक को लेकर कल कोर्ट में होगी सुनवाई

शादी के पांच महीनों के बाद तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने का फैसला किया था और तलाक की अर्जी कोर्ट में दाखिल की.

नई दिल्ली: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के तलाक मामले की सुनवाई मंगलवार को पटना के एक कोर्ट में होगी. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ये कह चुके हैं कि उन्होंने जो भी फैसला लिया है, उस पर पूरी तरह अडिग हैं. शादी के पांच महीनों के बाद तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने का फैसला किया था और तलाक की अर्जी कोर्ट में दाखिल की.

तेजप्रताप के वकील यशवंत कुमार शर्मा ने बताया था कि तेजप्रताप और उनकी पत्नी ऐश्वर्या के बीच सामंजस्य नहीं बैठ रहा है इसलिए उन्होंने अलग होने का फैसला लिया है. 29 नवंबर को कोर्ट में सुनवाई से पहले तेजप्रताप के वकील अमित खेमका ने चेंबर में ही सुनवाई करने की आग्रह किया था. जिसके बाद न्यायालय ने उनके आग्रह को मानते हुए चेंबर में ही सुनवाई की थी. बंद दरवाजे के अंदर वकील अमित खेमका ने तेजप्रताप यादव का पक्ष रखा.

12 मई 2018 को तेज प्रताप यादव की शादी ऐश्वर्या राय से हुई थी. ऐश्वर्या राय महागठबंधन सरकार में मंत्री रहे चंद्रिका राय की बेटी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय की पोती हैं. चंद्रिका राय बिहार के सारन जिले के परसा से आरजेडी के विधायक हैं.

ऐश्वर्या ने दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से ग्रेजुएशन और अमेठी यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की है. 18 अप्रैल 2018 को तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की सगाई हुई थी. इसमें लालू यादव शरीक नहीं हो पाए थे क्योंकि उस दौरान एम्स में उनका इलाज चल रहा था. बाद में शादी में शरीक होने के लिए लालू यादव को पांच दिनों की पैरोल मिली थी. तेज प्रताप की शादी में खुद सीएम नीतीश कुमार भी शरीक हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृहमंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'गृहमंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
कुलगाम में पहलगाम जैसा आतंकी हमला, मजदूरों को मारी गोली; 2 की मौत
कुलगाम में पहलगाम जैसा आतंकी हमला, मजदूरों को मारी गोली; 2 की मौत
हरियाणा SIR में 34 लाख नाम कटे, वोटर्स लिस्ट का ड्राफ्ट जारी
हरियाणा SIR में 34 लाख नाम कटे, वोटर्स लिस्ट का ड्राफ्ट जारी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget