एक्सप्लोरर

2019 चुनावों से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, 26 जुलाई से साइकिल यात्रा निकालेगी एसपी

अखिलेश ने प्रधानमंत्री द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखे जाने और उसे विकास के अपने ‘विजन’ का हिस्सा बताये जाने पर एतराज जताते हुए कहा कि यह एक्सप्रेव-वे परियोजना बीजेपी की नहीं बल्कि खुद उनकी सरकार की देन है.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (एसपी) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस को 'मुसलमानों की पार्टी' कहे जाने पर कांग्रेस का बचाव करते हुए कहा कि कोई भी पार्टी किसी मजहब की नहीं बल्कि जनता की होती है. अखिलेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री कांग्रेस को मुसलमानों की पार्टी बता रहे हैं. मैं कहना चाहता हूं कि कोई भी पार्टी किसी धर्म की नहीं बल्कि लोगों की होती है. बीजेपी नेता झूठ बोलने में माहिर हैं. प्रधानमंत्री ने 14 जुलाई को आजमगढ़ में एक जनसभा में तीन तलाक को लेकर कांग्रेस के रुख की आलोचना करते हुए कहा था कि खुद को मुस्लिमों की पार्टी बताने वाली कांग्रेस यह भी बताये कि वह सिर्फ पुरुष मुसलमानों की ही पार्टी है या उसमें मुस्लिम महिलाओं के लिये भी कोई जगह है. अखिलेश ने प्रधानमंत्री द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखे जाने और उसे विकास के अपने ‘विजन’ का हिस्सा बताये जाने पर एतराज जताते हुए कहा कि यह एक्सप्रेव-वे परियोजना बीजेपी की नहीं बल्कि खुद उनकी सरकार की देन है. उन्होंने कहा कि एसपी कार्यकर्ता साइकिल यात्रा निकालेंगे और पूर्ववर्ती राज्य सरकार की योजनाओं को अपना बता रही बीजेपी के झूठ का पर्दाफाश करेंगे. उन्होंने कहा,"मैं भी लोकसभा चुनाव की घोषणा हो जाने के बाद साइकिल यात्रा निकालूंगा. बीजेपी ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है और प्रधानमंत्री भी प्रचार पर निकल पड़े हैं. प्रधानमंत्री को बताना चाहिये कि चुनाव कब हो रहे हैं, क्योंकि उन्हें तो इस बारे में पता ही होगा. चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद मैं बीजेपी को जवाब दूंगा." अगले लोकसभा चुनाव में एसपी-बीएसपी के गठबंधन की सम्भावनाओं के बारे में अखिलेश ने कहा कि एसपी और बीएसपी की इस दोस्ती के बाद प्रधानमंत्री के हाव-भाव बदल गये हैं. मैं उनका भाषण नहीं सुनता, बल्कि यह देखता हूं कि बोलते वक्त वह किस तरह अपने हाथ घुमाते हैं. इस बीच, एसपी के सूत्रों के मुताबिक आगामी 26 जुलाई को पार्टी कार्यकर्ता बलिया से ‘लोकतंत्र बचाओ समग्र क्रांति साइकिल यात्रा‘ निकालेंगे, जो उसी रास्ते से गुजरेगी जिस पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण प्रस्तावित है. यह यात्रा गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, अम्बेडकर नगर, फैजाबाद और बाराबंकी होते हुए पांच अगस्त को लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में सम्पन्न होगी. यूपी की इन 5 खास खबरों को भी पढ़ें मेरठ में गौकशी, SHO ने कहा, मेरी जिम्मेदारी है, इसलिए अपने खिलाफ ही दर्ज की शिकायत यूपी सरकार का बड़ा फैसला: अनिवार्य विषय में शामिल हुआ योग, होगी एक लाख टीचरों की भर्ती कभी बेचता था गोलगप्पे, अब बना भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम का सितारा जिन हाथों में था भीख मांगने का कटोरा, उन नन्‍हें-मुन्‍ने हाथों में पकड़ा दी कलम शहर-ए-इत्र कन्नौज: यहां की हवाओं में भी आती है भीनी-भीनी सी महक, मिलते हैं 500 से लेकर लाख रुपए तक के इत्र
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के इन इलाकों में सिगरेट, गुटखा बैन, बेचने वालों की अब खैर नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली के इन इलाकों में सिगरेट, गुटखा बैन, बेचने वालों की अब खैर नहीं, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
टिहरी: सुरकंडा देवी कद्दूखाल में भूस्खलन की डरावनी तस्वीर, चंद सेकंड में मकान और होटल जमींदोज
टिहरी: सुरकंडा देवी कद्दूखाल में भूस्खलन की डरावनी तस्वीर, चंद सेकंड में मकान और होटल जमींदोज
'वोट के लिए विचार बदल देते हैं', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने के बाद अखिलेश यादव का BJP पर हमला
'...वोट के लिए विचार बदल देते हैं', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने के बाद अखिलेश यादव का बयान
बांकीपुर उपचुनाव की हलचल तेज, आज नामांकन भरेंगे RJD और BJP उम्मीदवार, बड़े नेताओं की रहेगी मौजूदगी
बांकीपुर उपचुनाव की हलचल तेज, आज नामांकन भरेंगे RJD और BJP उम्मीदवार, बड़े नेताओं की रहेगी मौजूदगी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget