एक्सप्लोरर

भगवान राम के नाम से चिढ़ते हैं कुछ लोग: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता रहा. हमने अयोध्या के घाटों का जीर्णोद्धार शुरू कराया है. वहां पर हम भगवान राम से जुड़े आधुनिक संग्रहालय बनाने की दिशा में काम करने जा रहे हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोगों को भगवान राम के नाम से चिढ़ है. सीएम योगी ने कहा कि उन्हें राम की परम्पराओं पर गर्व करने वाले इंडोनेशिया जैसे मुस्लिम देश से सबक सीखना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने विधान परिषद में बजट 2017-18 पर सामान्य चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि उनकी सरकार धर्म, वर्ग और जाति के आधार पर भेदभाव किए बगैर सबके विकास पर ध्यान केन्द्रित कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोगों को भगवान राम के नाम से चिढ़ है. यह जानते हुए भी कि अन्तिम यात्रा राम नाम सत्य है कहकर निकलनी है, लेकिन तब भी लोग कहते हैं कि अरे अयोध्या का नाम क्यों ले लिया.’’

अयोध्या के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता रहा: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता रहा. हमने अयोध्या के घाटों का जीर्णोद्धार शुरू कराया है. वहां पर हम भगवान राम से जुड़े आधुनिक संग्रहालय बनाने की दिशा में काम करने जा रहे हैं. रामायण सर्किट के तहत हमने अयोध्या को सीतामढ़ी से जोड़ने के लिए फोरलेन सीसी रोड बनाने का फैसला किया है.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ‘‘दुनिया जब आकर देखेगी कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के उस अद्भुत चमत्कार को देखकर महसूस करेगी कि वास्तव में राम, राम क्यों हैं. मुझे उन लोगों की बुद्धि पर तरस आता है जो भगवान राम को कोसते हैं. आप दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया जाएं. उनको राम की परम्पराओं पर गर्व है. राम से चिढ़ने वालों को इससे सबक लेना चाहिए.’’

देश को राष्ट्रवाद की जरूरत: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा, ‘‘इन समाजवादियों को कब सद्बुद्धि आएगी. डाक्टर राम मनोहर लोहिया जी के नाम पर वोट लेंगे. उनका नाम भी राम के ही नाम से जुड़ा है, लेकिन राम की परम्परा पर गर्व करने के बजाय वे लज्जा महसूस करते हैं. यही स्थिति मथुरा और काशी को लेकर भी है.’’ योगी ने कहा कि आज प्रदेश को समाजवाद की आवश्यकता नहीं है. देश को राष्ट्रवाद की जरूरत है. समानता ही इस राष्ट्रवाद की निशानी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरना पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, '...बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत'
राहुल गांधी के धरना पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, '...बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत'
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget