एक्सप्लोरर

कौशांबी: 10 लाख 38 हजार हजम कर गए प्रधान और सेक्रेटरी, शौचालय के नाम जमकर हुई सरकारी पैसों की बंदरबांट

सरकार एक तरफ गांव गांव शौचालय के निर्माण में धनराशि जारी कर रही है वहीं दूसरी ओर स्वच्छ भारत अभियान की योजनाओं को पलीता लगाने में जुटे हैं। कौशांबी में एक ऐसा ही घोटाला सामने आया है

कौशांबी, एबीपी गंगा. यूपी के कौशांबी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन अभियान को ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पलीता लगा रहे हैं. यहां पर मूरतगंज ब्लॉक के पंसौर गांव में शौचालय निर्माण की 10 लाख 38 हजार धनराशि में जमकर बंदरबांट किया जा रहा है. घोटाले की जानकारी जब विभाग को हुई तो आरोपी प्रधान और सेक्रेटरी से जवाब मांगा गया. लेकिन कोरोना काल मे लॉक डॉउन हो गया तो मानो प्रधान व सेक्रेटरी को रामबाण मिल गया हो.

लॉकडॉउन के कारण पंसौर गांव के प्रधान व सेक्रेटरी ने पंचायती राज विभाग को घोटाले के बारे में कोई जवाब नहीं दिया. प्रधान और सेक्रेटरी ने मिलीभगत कर 21 ऐसे लाभार्थियों को शौचालय की धनराशि 2 लाख 52 हजार रुपए दिए, जो पहले भी शौचालय का लाभ पा चुके हैं. इनके कारनामे का खुलासा होने पर हड़कंप का माहौल है.

21 लाभार्थियों को दोबारा दिये गये पैसे मूरतगंज ब्लाक के पंसौर ग्राम प्रधान ज्ञानमती और सेक्रेटरी मुकेश कुमार गुप्ता ने एक ही दिन यानि 4 जनवरी 2020 को संयुक्त हस्ताक्षर से 10 लाख 38 हजार रुपए निकाल लिया. मोटी कमाई के चक्कर में उन्होंने मनमाने तरीके से 12 हजार रुपए की दर से 87 शौचालय की धनराशि अपात्र लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर करवा दिया. इनमे 61 लाभार्थी ऐसे मिले, जो पात्रता सूची ( एमआईएस) में हैं ही नही.

इनके खाते में 7 लाख 32 हजार भेज दिया. हैरानी की बात तो यह है कि दोनों ने 21 ऐसे लाभार्थियों को भी शौचालय का लाभ दिया, जिन्हें पहले से ही निर्मल भारत अभियान के तहत शौचालय का लाभ दिया गया था. इनके खाते में लगभग 2 लाख 52 हजार ट्रंसफर करवा दिया. जबकि पहले शौचालय का लाभ पाने वाले लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं देना चाहिए. सूत्रों की माने तो प्रधान व सेक्रेटरी ने पहले ही लाभार्थियों से कुछ रकम देने के बाद बाकी का पैसा लेने के लिए सेटिंग कर ली थी. चंद पैसों की लालच में ग्रामीण भी घोटाले में सहयोगी बन गए.

प्रधान को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस पंचायती राज विभाग को जनवरी 2020 को घोटाले की जानकारी हुई तो डीपीसी सुजीत शुक्ला व एडीओ पंचायत मूरतगंज चंद्र भान सिंह ने गांव पहुंचकर स्थलीय सत्यापन किया. जांच के दौरान घोटाले की कड़ी परत दर परत खुल गई. आरोप सिद्ध होने के बाद डीपीआरओ गोपाल जी ओझा ने फरवरी 2020 में ग्राम प्रधान ज्ञानमती एवं ग्राम पंचायत सचिव मुकेश कुमार गुप्ता व तत्कालीन सेक्रेटरी रामकृत राम को कारण बताओ नोटिस जारी कर हफ्ते भर के भीतर जवाब मांगा. लेकिन लॉकडाउन होने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया तो प्रधान और सेक्रेटरी भी जवाब देने में कोताही बरतने लगे. अब सवाल यह है कि जब सरकार के नुमाइंदे ही सरकारी योजनाओं को पलीता लगाएंगे तो पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ कैसे मिलेगा. ग्राम प्रतिनिधि ने सिर्फ 3 लाभार्थियों के बारे में दोबारा शौचालय देने की बात स्वीकार किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget