एक्सप्लोरर

उपेंद्र कुशवाहा के विवादित बोल- 'EVM लूटने के प्रयास बंद नहीं हुए तो सड़कों पर खून बहेगा'

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के चीफ उपेंद्र कुशवाहा चुनाव परिणाम से पहले लगातार भड़काऊ बयान दे रहे हैं. अब उन्होंने कहा है कि देश में ईवीएम लूटने के प्रयास बंद नहीं हुए तो सड़कों पर खून बहेगा.

पटना: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के चीफ उपेंद्र कुशवाहा चुनाव परिणाम से पहले लगातार भड़काऊ बयान दे रहे हैं. अब उन्होंने कहा है कि हिन्दुस्तान के इतिहास में पहली बार रिजल्ट लूटने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इसे नहीं रोका गया तो सड़कों पर खून बहेगा. इससे पहले मंगलवार को उपेंद्र कुशवाहा ने अपने समर्थकों से ईवीएम की रक्षा करने के लिए हथियार तक उठाने की अपील की थी.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "पहले बूथ लूट की घटना होती थी, लेकिन पहली बार हिन्दुस्तान के इतिहास में रिजल्ट लूटने का प्रयास किया जा रहा है. अगर इसे नहीं रोका गया तो सड़कों पर खून बहेगा." आरएलएसपी के चीफ कुशवाहा के इस तरह बयान देने की खूब आलोचना हो रही है. बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी बिहार में महागठबंधन के साथ मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ी है. महागठबंधन में आरएलएसपी को पांच सीटें दी गई. इसमें से दो सीटों पर खुद पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा चुनाव लड़े हैं. ये सीटें हैं- काराकाट और उजियारपुर.

बता दें कि देश में ईवीएम से छेड़छाड़ की संभावनाओं को लेकर विपक्षी पार्टियां सवाल उठा रही हैं. इसी सिलसिले में ये दल चुनाव आयोग से भी मिल चुके हैं. इस मुद्दे पर आज चुनाव आयोग में बैठक चल रही है.

इस बार देश में सात चरणों में लोकसभा का चुनाव हुआ है. बिहार में सभी सात चरणों में चुनाव हुए हैं. बिहार में सातवें और आखिरी चरण में 19 मई को आठ सीटें पर चुनाव हुआ है. मतों की गिनती 23 मई को होगी.

हिमाचल हाईकोर्ट से अभिनेता जितेन्द्र को बड़ी राहत, यौन उत्पीड़न के 48 साल पुराने मामले में FIR खारिज वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने नए नौसेना प्रमुख की नियुक्ति को फिर दी चुनौती J&K: कुलगाम एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर, गोपालपुरा इलाके में सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेरा धावक दुती चंद ने कहा- 'बहन कर रही थी ब्लैकमेल इसलिए लोगों को बताई समलैंगिक होने की बात'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजभर-निषाद के बाद अब अठावले ने बढ़ाई BJP की टेंशन! 10 सीटों की कर दी मांग
राजभर-निषाद के बाद अब अठावले ने बढ़ाई BJP की टेंशन! 10 सीटों की कर दी मांग
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Agra MLC Result: अखिलेश यादव ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget