एक्सप्लोरर

LJP में फूट पर बोले केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान- अच्छी बात है, उन्हें जाने दीजिये

बता दें कि एलजेपी के दो महासचिव सत्यानंद शर्मा और अनिल कुमार पासवान, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र कपूर के नेतृत्व में विद्रोह कर रहे इन नेताओं ने गुरूवार को एलजेपी (सेक्युलर) बनाने का एलान कर दिया था.

पटना: केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के असंतुष्ट नेताओं ने एक नयी पार्टी बनाने का ऐलान करते हुये आरोप लगाया कि नेतृत्व ने पार्टी को ‘‘प्राइवेट लिमिटेड कंपनी’’ में तब्दील कर दिया है. पासवान ने घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "उन्हें जाने दीजिये."

एलजेपी के दो महासचिव सत्यानंद शर्मा और अनिल कुमार पासवान, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र कपूर के नेतृत्व में विद्रोह कर रहे इन नेताओं ने गुरूवार को एलजेपी (सेक्युलर) बनाने का एलान कर दिया था. इन लोगों का आरोप है कि एलजेपी ने अमीर और बाहरी उम्मीदवारों को टिकट दिये और पार्टी पर कब्जा बनाए रखने वाले परिवार के हितों को बढ़ाने तक सीमित कर लिया है.

एलजेपी अध्यक्ष और केन्द्रीय खाद्य एंव उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए चेन्नई में पत्रकारों से कहा, "अच्छी बात है, उन्हें जाने दीजिए." उन्होंने अलग हुए गुट के इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया कि एलजेपी के भीतर भ्रष्टाचार व्याप्त है. पासवान ने कहा कि पार्टी ने चुनाव में शर्मा के लिये अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ किया, लेकिन वह जीत नहीं सके.

केन्द्रीय मंत्री ने कहा, "मैं सभी के प्रति बहुत सम्मान रखता हूं. वह (शर्मा) दो बार हारे। पिछली बार मेरी पार्टी के सभी लोगों ने मुझसे किसी और को टिकट देने के लिये कहा था." उन्होंने कहा, "मैंने उनसे कहा कि वह गरीब व्यक्ति हैं, उन्हें चुनाव लड़ने दीजिये और हम देखेंगे. हमने अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ किया, लेकिन वह हार गए. अब वह चले गए हैं, यह अच्छी बात है. उन्हें जाने दीजिये." पासवान ने कहा कि वह पहली बार भ्रष्टाचार के आरोपों के बारे में सुन रहे हैं. उन्होंने कहा, आप मेरी पासबुक और बैंक बैलेंस देख लीजिये. मेरे पास कुछ नहीं है. मेरे पास दिल्ली या पटना में घर नहीं है."

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विश्व पर्यावरण दिवस CM रेखा की बड़ी पहल, 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, 18 ऑक्सीजन पार्क शुरू
विश्व पर्यावरण दिवस पर CM रेखा की बड़ी पहल, 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, 18 ऑक्सीजन पार्क शुरू
'ये हार की हताशा बोल रही...', CM योगी के टोंटी वाले बयान के बीच बोले सपा चीफ अखिलेश यादव
'ये हार की हताशा बोल रही...', CM योगी के टोंटी वाले बयान के बीच बोले सपा चीफ अखिलेश यादव
Khan Sir News: फायरिंग, FIR, 5 गिरफ्तारियां, अब खान सर का नंबर? जानिए क्या कहता है कानून
फायरिंग, FIR, 5 गिरफ्तारियां, अब खान सर का नंबर? जानिए क्या कहता है कानून
INDIA गठबंधन का जिक्र कर संजय राउत का बड़ा बयान, 'जिस तरह से कांग्रेस TVA के साथ सत्ता में...'
INDIA गठबंधन का जिक्र कर संजय राउत का बड़ा बयान, 'जिस तरह से कांग्रेस TVA के साथ सत्ता में...'

वीडियोज

Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के 'दोस्त' ने पाकिस्तान को बताया 'धोखेबाज', मध्यस्थता पर जमकर लताड़ा, कहा - 'जो खुद परेशानी...'
US के 'दोस्त' ने पाकिस्तान को बताया 'धोखेबाज', मध्यस्थता पर जमकर लताड़ा, कहा - 'जो खुद परेशानी...'
दिल्ली, मुजफ्फरपुर, नोएडा और अब इंदौर... 4 अग्निकांड और 26 मौतें, कैसे इंसानों को जिंदा जला रही आग!
दिल्ली, मुजफ्फरपुर, नोएडा और अब इंदौर... 4 अग्निकांड और 26 मौतें, कैसे इंसानों को जिंदा जला रही आग!
भारत के साथ 5th जेनरेशन Su-57 बनाएगा रूस, पुतिन ने खुद किया ऐलान, PAK पर बोले- मैं नहीं मानता कि वो चीन का....
भारत के साथ 5th जेनरेशन Su-57 बनाएगा रूस, पुतिन ने खुद किया ऐलान, PAK पर बोले- मैं नहीं मानता कि वो चीन का....
IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग
IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग
Peddi Box Office Day 1: ‘पेद्दी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, बनी जाह्नवी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
‘पेद्दी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, बनी जाह्नवी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
क्या है खेत बचाओ अभियान, जिसे 1 से 30 जून देशभर में चलाने जा रही सरकार?
क्या है खेत बचाओ अभियान, जिसे 1 से 30 जून देशभर में चलाने जा रही सरकार?
Aamir Khan And Gauri Spratt: आमिर खान और गौरी स्प्रैट के बीच 14 साल का अंतर, जानें परफेक्ट रिश्ते के लिए कितना गैप है सही
आमिर खान और गौरी स्प्रैट के बीच 14 साल का अंतर, जानें परफेक्ट रिश्ते के लिए कितना गैप है सही
Embed widget