एक्सप्लोरर

यूपी: 15 दिनों के भीतर होगी राम मंदिर ट्रस्ट की अगली बैठक, लिए जाएंगे बड़े फैसले

राम मंदिर न्यास की बैठक में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं.यह तय हो चुका है कि अप्रैल में राम नवमी पर अयोध्या में शिलापूजन का कार्यक्रम नहीं होगा.

अयोध्या: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए गठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की अगली बैठक 15 दिनों के भीतर होगी. मार्च के दूसरे सप्ताह में संभावित न्यास की बैठक बेहद महत्वपूर्ण होगी. इस बैठक में शिलापूजन की तारीख समेत कई महत्वपूर्ण फैसले न्यास की तरफ से लिये जा सकते हैं. हालांकि यह तय है कि अप्रैल में राम नवमी पर अयोध्या में शिलापूजन का कार्यक्रम नहीं होगा क्योंकि राम नवमी का त्यौहार रामभक्तों के लिए सबसे बड़ा त्यौहार होता है.

इस दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या में रामलला का दर्शन पूजन करते हैं. ऐसे में राम मंदिर निर्माण कब शुरू होगा, शिलान्यास कौन करेगा, कैसे होगा, कौन सी कंपनी करेगी जैसे फैसलों पर न्यास के सदस्य चर्चा करेंगे. वरिष्ठ सदस्य ने कहा कि काम एक तरह से शुरू ही हो गया है.

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के एक वरिष्ठ सदस्य ने ऑफ रिकॉर्ड बातचीत में कहा कि 3 या 4 मार्च को कोई औपचारिक बैठक नहीं है. उन्होंने कहा कि न्यास के कुछ सदस्य कल राम जन्मभूमि पर टेक्निकल टीम के साथ गए थे. ऐसे में समझिये शुरू हुई हो गया निर्माण. उन्होंने कहा कि एलएनटी के प्रोजेक्ट मैनेजर जो दिल्ली में हैं वह भी कल की बैठक में थे. एनबीसी के लोग भी साथ थे. इसको माना जा सकता है कि एक तरीके से यह तय हो रहा था कि शुरुआत कैसे की जाए. वरिष्ठ सदस्य ने कहा कि एलएनटी देश की बहुत बड़ी कंपनी है उसे भी कुछ कुछ काम दिया जाएगा लेकिन क्या सौंपा जाएगा यह निर्णय ट्रस्ट लेगा.

रामजन्मभूमि परिसर में चल रहा साफ सफाई का काम

अपनी जन्मभूमि में रामलला टेंट में विराजमान हैं और भव्य मंदिर में उन्हें शिफ्ट करने में निर्माण पूरी होने की देर है. ऐसे में जबतक भव्य राम मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता तबतक रामलला को एक अस्थाई मंदिर में रखा जाएगा. ये अस्थाई ढांचा भी रामजन्मभूमि परिसर में ही होगा. इसके लिए एक स्थान की साफ सफाई और नाप जोख का काम शुरू हो चुका है. एबीपी न्यूज़ की टीम भी शनिवार को रामलला परिसर के अंदर पहुंची. इस दौरान पाया गया कि रंगमहल की तरफ से जब रामजन्मभूमि परिसर में दाखिल होते हैं, वहीं बायीं तरफ एक स्थान पर नाप जोख और साफ सफाई की जा रही है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसी जगह को अस्थाई मंदिर बनाने के लिए चुना जा सकता है. ये जगह इसलिए मुफीद है क्योंकि श्रद्धालु रंगमहल की तरफ से दाखिल होकर अस्थाई ढांचे में रामलला का दर्शन कर वापस लौट जाएंगे और जिस जगह अभी रामलला रखे हुए हैं, वहां गर्भगृह और अगल बगल में मंदिर परिसर में निर्माण कार्य हो सके.

नृपेंद्र मिश्रा ने कल किया था अयोध्या का दौरा

सुप्रीम कोर्ट के राम मंदिर के पक्ष में आये फैसले के बाद सरकार की तरफ से गठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास में मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने शनिवार को अयोध्या में रामलला का दर्शन पूजन करने के साथ-साथ 3 घंटे तक रामजन्मभूमि परिसर का मुआयना किया. इस दौरान उनके साथ एल ऐंड टी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी भी साथ थे. इसके साथ ही नृपेंद्र मिश्रा ने न्यास के चंपत राय, कामेश्वर चौपाल, विमलेंद्र मोहन मिश्रा और डीएम अनुज झा के साथ विश्व हिंदू परिषद की कार्यशाला का भी दौरा किया. यहां 30 सालों से तराशे गए पत्थरों का जायजा लिया.

विहिप नेता और न्यास के महामंत्री चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा को पत्थरों के बारे के छोटी से छोटी जानकारी दी. इसके बाद नृपेंद्र मिश्रा ने न्यास के अन्य सदस्यों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की. हालांकि इस बैठक को न्यास की औपचारिक बैठक नहीं कही जाएगी. लेकिन ये काफी हद तक साफ है कि विहिप के मॉडल और पत्थरों से राम मंदिर बनाने की तैयारी है. साथ ही न्यास की अगली बैठक बहुत जल्द आहूत कर आगे की रणनीति तय की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली के शाहीन बाग में लगाई गई धारा 144, प्रदर्शनकारियों से हटने की अपील कर रही है पुलिस

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- सावरकर को लेकर विपक्ष के बड़े नेता से भिड़ गया था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget