एक्सप्लोरर

दो हफ्ते के भीतर सीएम योगी ने लिया लोकसभा उपचुनावों की हार का बदला

राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने यूपी में शानदार जीत हासिल की है. राज्य में जिन 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हुए उनमें से 8 पर तो बीजेपी की जीत पहले से ही तय थी, लेकिन बीजेपी ने बीएसपी को हराकर 9वीं सीट भी अपने नाम कर ली.

नई दिल्ली: राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने यूपी में शानदार जीत हासिल की है. राज्य में जिन 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हुए उनमें से 8 पर तो बीजेपी की जीत पहले से ही तय थी, लेकिन बीजेपी ने बीएसपी को हराकर 9वीं सीट भी अपने नाम कर ली. बीजेपी के जीतने वाले उम्मीदवारों में वित्त मंत्री अरुण जेटली और पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिंहा राव के अलावा अनिल जैन प्रमुख हैं. 9वीं सीट के लिए हुई टक्कर में बीजेपी के अनिल अग्रवाल ने बीएसपी के भीमराव आंबेडकर को दूसरी वरीयता के वोटों के बल पर हराया.

बीजेपी की शानदार जीत के बाद लखनऊ में बीजेपी दफ्तर पर जमकर जश्न मनाया गया. इस मौके पर सीएम योगी ने एनडीए के सभी विधायकों को धन्यवाद दिया और एसपी पर निशाना साधते हुए कहा कि एसपी केवल लेना जानती है, देना नहीं. बीएसपी उम्मीदवार भीमराव आंबेडकर को मिली हार के बाद बीएसपी के सतीश मिश्रा ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने धनबल का इस्तेमाल किया, वोटिंग के दौरान भी धांधली की गई.

सीएम योगी ने फुलपूर और गोरखपुर लोकसभा चुनाव में हार का बदला सिर्फ 2 हफ्ते के अंदर ले लिया. पल-पल के रोमांच से सजे मुकाबले में आखिरी फैसला बीजेपी के पक्ष में आया और उसने अपना नौवें प्रत्याशी अनिल अग्रवाल को भी जिता लिया. राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए सीएम योगी ने एसपी और बीएसपी के ही तुरुप के इक्कों का इस्तेमाल किया.

अनिल सिंह (बीएसपी), नितिन अग्रवाल (एसपी), और विजय मिश्रा (निषाद पार्टी) ने बीजेपी के पक्ष में वोट देकर राज्यसभा चुनाव के पूरे गणित को पलट कर रख दिया. राज्यसभा के इस चुनाव में योगी की प्रतिष्ठा दांव पर थी. बीजेपी ने ना सिर्फ बीएसपी और एसपी को तोड़ा बल्कि जिस निषाद पार्टी के दम एसपी ने गोरखपुर में योगी के किले को ध्वस्त किया, उसी पार्टी के इकलौते विधायक को अपने पाले में लाकर योगी ने विरोधियों की सियासी कमर तोड़ दी.

- चुनाव में जीत के लिए एक उम्मीदवार को 37 वोटों की जरूरत थी - बीजेपी के 8 और एसपी के 1 प्रत्याशी को पूरे वोट मिल गए - लेकिन बीजेपी नौंवे प्रत्याशी अनिल अग्रवाल और बीएसपी के भीमराव आंबेडकर को पूरे वोट नहीं मिले - फिर दूसरे वरीयता के वोटों से फैसला हुआ और बीजेपी उम्मीदवार को जीत मिली - बीजेपी ने बीएसपी को एसपी-कांग्रेस के समर्थन के बावजूद, 37 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने से रोक दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget