एक्सप्लोरर

किसानों की समस्याओं के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, सिर्फ एक परिवार को किया गया मजबूत- कृषि मंत्री

केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने अंतरिम बजट को ऐतिहासिक करार देते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से किसानों की समस्याएं दूर करने में समय लग रहा है.

लखनऊ: केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने अंतरिम बजट को ऐतिहासिक करार देते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से किसानों की समस्याएं दूर करने में समय लग रहा है. सिंह ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा बजट पेश किया गया है जिसमें देश के साढ़े 12 करोड़ सीमांत किसानों को छह हजार रुपये सालाना सहायता देने का ऐलान किया गया है.

उन्होंने किसानों की आय में कमी होने संबंधी सवाल पर कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार ने किसानों के लिए अनेक क्रांतिकारी योजनाएं शुरू की हैं, लेकिन घरेलू स्तर पर महंगाई में कमी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आई मंदी की वजह से किसानों की आय में कमी आई है.

हालांकि उन्होंने फौरन ही कांग्रेस को घेरते हुए कहा, देश ने देखा कि पिछले 48 वर्षों के दौरान किसानों और गरीबों के लिए सिर्फ नारे लगाये गये और इस दौरान सिर्फ एक परिवार को ही मजबूत किया गया.

प्रयागराज: धर्म संसद में प्रस्ताव हुआ पारित- मंदिर बनने तक चैन से नहीं बैठेगा हिंदू

कृषि मंत्री ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकारों की गलत नीतियों की वजह से देश के किसानों की समस्याओं को दूर करने में समय लग रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिये प्रतिबद्ध है. उन्होंने देश में किसानों की आत्महत्या का ठीकरा भी कांग्रेस के सिर पर फोड़ा.

उन्होंने कहा कि अब देशभर के पशुपालकों तथा मत्स्य पालकों के लिए भी किसान क्रेडिट कार्ड जारी किया जाएगा. पिछले चार साल में सीफूड का निर्यात बढ़ा है. इस क्षेत्र में बढ़ते काम के मद्देनजर अब इसके लिए अलग विभाग बनाया जाएगा.

प्रयागराज: बाबा रामदेव ने की एनएसएस आर्मी की तारीफ, कहीं ये बातें

सिंह ने कहा मौजूदा सरकार से पहले जो पांच बजट पेश किये गये उनमें कृषि के बजट का कुल आकार 1,21,000 करोड रुपये था. मोदी सरकार ने शुरुआती चार साल में कृषि पर कुल 2,11,000 करोड रुपये का बजट तय किया. वर्ष 2019-20 के लिए यह बजट 1,41,000 करोड़ रुपये का है.

अयोध्या मामले में सरकार के कदम पर क्या बोले साधु-संत, जानिए आप भी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हटा दिए जाएंगे...' विवादों से घिरे राजकुमार भाटी को अखिलेश के चाचा ने दिया अल्टीमेटम
'हटा दिए जाएंगे...' विवादों से घिरे राजकुमार भाटी को अखिलेश के चाचा ने दिया अल्टीमेटम
UP MLC चुनाव: आजमगढ़ में रुपये बांटने का आरोप, 2.41 लाख कैश के साथ 4 पकड़ाए
UP MLC चुनाव: आजमगढ़ में रुपये बांटने का आरोप, 2.41 लाख कैश के साथ 4 पकड़ाए
Explained: आजम खान पश्चिमी UP की सियासत में 'हाथी' तो हैं, लेकिन क्या 'शेर' नहीं रहे?
आजम खान पश्चिमी UP की सियासत में 'हाथी' तो हैं, लेकिन क्या 'शेर' नहीं रहे?
MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच मोकामा में बवाल, गोरखपुर में भी झड़प
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच मोकामा में बवाल, गोरखपुर में भी झड़प

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget