एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर के पास कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में 23 लोगों की मौत, 81 घायल

मुजफ्फरनगर में ट्रेन एक्सीडेंटः खतौली के पास कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. इस ट्रेन हादसे में घायलों की संख्या बढ़कर 81 हो गई है. वहीं इस दुर्घटना में 23 यात्रियों की मौत हो गई है.

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. मुजफ्फरनगर में खतौली के पास कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. पुरी से हरिद्वार जा रही ट्रेन के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में 23 यात्रियों की मौत हो गई है वहीं घायलों की संख्या बढ़कर 81 हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मृतकों और घायलों के प्रति संवेदना जताई है.

ALL UPDATES:

  • मुजफ्फरनगर ट्रेन हादसा : ABP न्यूज की खबर पर मुहर लगी. ट्रैक पर मरम्मत का कार्य चल रहा था और कटी हुई पटरियां मिली हैं. सरकार ने आतंकी साजिश से इनकार किया है.
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु और यूपी सीएम योगी से बात करके स्वास्थ्य मंत्रालय के पूरे सहयोग का भरोसा दिया.
  • दुर्घटना के पीछे रेलवे की लापरवाही को भी वजह बताया जा रहा है. ट्रैक पर मरम्मत का कार्य चल रहा था और एबीपी न्यूज को कटी हुई पटरियां मिली हैं.
  • उत्तर प्रदेश के गृह सचिव अरविंद कुमार ने जानकारी दी कि 11 मृतकों के शवों और 65 घायलों को खतौली अस्पताल पहुंचाया जा चुका है.
  • लालू यादव ने मांगा रेल मंत्री सुरेश प्रभु का इस्तीफा- प्रभु के राज में अब तक 350 से ज्यादा रेल हादसे हो चुके हैं.
  • रेलवे ने घायलों और मृतकों के लिए मुआवजे का एलान किया है. मृतकों के परिजनों को 3.5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.
  • सीएम योगी के दफ्तर से बताया गया है कि 35 एंबुलेंस, ब्रेड बटर, 1000 खाने के पैकेट, एसआरटीसी की बसें और निजी बसें भेजी गई हैं. मेरठ मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं.
  • पीएमओ ने मुजफ्फरनगर रेल हादसे पर ट्वीट करते हुए दुर्घटना पर दुख जताया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हादसे से बहुत दुख पहुंचा है और प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं है. पीएम ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.tweet
  • सीएम योगी ने कहा कि हताहतों की सही संख्या अभी पता नहीं है. घटना की जगह पर यूपी के 2 अधिकारियों सतीश माहना और सुरेश राणा को भेजा गया है. पूरी घटना बेहद दुखद है, जो यात्री घायल हैं उनके प्रति मेरी संवेदना है और प्रदेश सरकार मृतकों के परिजनों और घायलों की हरसंभव मदद करेगी.
  • यूपी सीएम के दफ्तर से बताया गया कि दुर्घटना स्थल पर एनडीआरएफ की 4 टीमे भेजी गईं हैं जिनमें से 3 टीम गाजियाबाद से और 1 टीम दिल्ली से गई हैं. पहली टीम शाम 6.36 बजे रवाना की गई. वहीं दूसरी-तीसरी टीमें 7 बजे और चौथी टीम 7.25 पर रवाना की गई.
  • घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कुछ नहीं किया, हमने लोगों को कंधे पर उठाकर अस्पताल भेजा.
  • राहत के काम में रेलवे की लेट लतीफी सामने आई. हादसे के डेढ़ घंटे बाद भी एक दूसरे पर चढ़े डिब्बों को हटाने के लिए नहीं पहुंची रेलवे की क्रेन
  • हादसे के पीछे आतंकी एंगल से इनकार नहीं, नोएडा से यूपी एटीएस की टीम घटनास्थल पर रवाना हो चुकी है.
  • पलटी हुई बोगियों को गैस कटर की मदद से काटने की कोशिश की जा रही है, बताया जा रहा है कि इनमें कुछ शव हो सकते हैं.
  • मुजफ्फरनगर के सांसद संजीव बालियान ने कहा कि घायलों को खतौली अस्पताल, मेरठ अस्पताल भेजा जा चुका है.
  • फिलहाल मामले के कारण बताने से पहले घायलों को बचाने की कोशिश की जा रही है. संजीव बालियान
  • पीएसी की कुल 12 कंपनी खतौली के पास दुर्घटनास्थल पर भेजी जा चुकी हैं. पहले 9 और फिर 3 कंपनी राहत कार्य के लिए भेजी गई हैं.
  • यूपी एटीएस की टीम खतौली जा रही है और आतंकी एंगल से इस हादसे की जांच करेगी.
  • रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर कहा है कि मैं व्यक्तिगत रूप से इस हादसे की जानकारी ले रहा हूं. मेडिकल वाहनों को तुरंत दुर्घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है. हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं और किसी भी लापरवाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
  • रेलवे ने इस हादसे में यात्रियों से जुड़ी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है. 9760534054 और 5101 नंबर जारी किए गए हैं.
  • एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य के लिए मौके पर रवाना कर दी गई है.
  • ABP NEWS पर रेल राज्यमंत्री ने कहा कि घायलों को सबसे बेहतर चिकित्सा मुहैया कराई जाए और ये सरकार की पहली प्राथमिकता है. जो कुछ भी होगा वो जांच के दायरे में आएगा और आतंकी हमले के एंगल पर अभी बिना जांच कुछ नहीं कहा जा सकता हैः रेलवे के जीआरएम, जीएम, या रेलवे का कोई बड़ा अधिकारी आधिकारिक जानकारी देगा उसके बाद ही बयान जारी किया जाएगा.
  • मैं खद मौके पर जा रहा हूं और जल्द ही सारी जानकारी दी जाएगी. मनोज सिन्हा
  • यूपी सीएम योगी ने हादसे की जानकारी ली और कहा कि हरसंभव जानकारी और मदद दी जाए.
  • रेलवे ने इस हादसे में यात्रियों से जुड़ी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है. 9760534054 और 5101 नंबर जारी किए गए हैं.
  • टेरर लिंक की जांच के लिए एटीएस की टीम को भी मौके पर रवाना कर दिया गया है.

 

शाम 5 बजकर 46 मिनट पर खतौली में ये ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हुई. खतौली मुजफ्फरनगर से 24 किलोमीटर दूर है और इसी के पास ये हादसा हुआ है. ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से निकलकर हरिद्वार की तरफ जा रही थी. इस ट्रेन को रात 9 बजे हरिद्वार पहुंचना था. मुजफ्फरनगर और मेरठ के बीच खतौली पड़ता है. मुजफ्फरनगर के पास कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में 23 लोगों की मौत, 81 घायल ट्रेन नंबर 18577 उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन ऐसे हुई दुर्घटनाग्रस्त भारतीय रेलवे की ट्रेन नंबर 18577 उत्कल एक्सप्रेस उड़ीसा से हरिद्वार जा रही थी. रास्ते में खतौली रेलवे स्टेशन आउटर के पास जोरदार झटका लगने से तिलकराम इण्टर कालेज के पास पूरी तरह अनियंत्रित होकर बीच की लगभग 12 बोगी (कुछ एक दूसरे के ऊपर चढ़ गयी और कुछ पलट गयीं) क्षतिग्रस्त हो गयी. इसकी कुछ बोगियां आबादी में घुस गईं जिससे कुछ मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं. इस दुर्घटना में काफी संख्या में लोग घायल हो गये, जिन्हें जनपद व आसपास के जनपदों से एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा जा रहा है. ट्रेन के आगे के 4 डिब्बे और पीछे के 4 डिब्बे छोड़कर बाकी पूरी ट्रेन क्षतिग्रस्त हो गई है. घटना स्थल पर जनपद व आसपास के जनपदों के फोर्स को बचाव कार्य हेतु निर्देशित किया गया है. मुजफ्फरनगर के पास कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में 23 लोगों की मौत, 81 घायल रेलवे ने दी कि ट्रेन के कई डिब्बे बुरी तरह एक-दूसरे पर चढ़ गए. ट्रेन हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक कोच किसी घर में जा घुसा. रेलवे और बचाव दलों की तरफ से फंसे यात्रियों को डिब्बों से निकालने की कोशिश जारी है.  इस ट्रेन को रात 9 बजे हरिद्वार पहुंचना था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले EC सख्त, अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए गाइडलाइन जारी
UP चुनाव से पहले EC सख्त, अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए गाइडलाइन जारी
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
Bihar MLC Election Results Live: पटना में अनंत सिंह के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर, JDU के नीरज ने बनाई बढ़त
Live: पटना में अनंत सिंह के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर, JDU के नीरज ने बनाई बढ़त
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के संजयन त्रिपाठी ने किया मतगणना का बहिष्कार, BJP को जबरन जिताने का दावा
Live: सपा के संजयन त्रिपाठी ने किया मतगणना का बहिष्कार, BJP को जबरन जिताने का दावा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget