एक्सप्लोरर

पुलवामा आतंकी हमला: शामली के दो बेटों ने दिया सर्वोच्च बलिदान, परिजन बोले- फक्र है

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी अटैक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली जिले के दो जांबाज भी शहीद हो गये हैं.

शामली: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी अटैक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली जिले के दो जांबाज भी शहीद हो गये हैं. शामली के बनत कस्बे के निवासी प्रदीप कुमार और शहर के रेलपार इलाके के अमित कुमार ने इस हमले में अपनी शहादत दी है. प्रदीप कुमार 12 साल से सीआरपीएफ में तैनात थे और अमित कुमार ने दो साल पहले सेना की नौकरी ज्वाइन की थी. सीआरपीएफ की 21वीं बटालियन के शहीद जवान प्रदीप कुमार 4 दिन पहले बनत गांव में ही एक समारोह में शामिल होने के लिए दो दिन की छुट्टी लेकर आये थे. 14 फरवरी को उनके परिजनों से भी उनकी फोन पर बात हुई थी. लेकिन शाम होते-होते प्रदीप कुमार की शहादत की खबर आ गई. प्रदीप के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरा कस्बा गम में डूब गया. प्रदीप के एक बेटा और बेटी हैं. पुलवामा आतंकी हमला: शामली के दो बेटों ने दिया सर्वोच्च बलिदान, परिजन बोले- फक्र है Pradeep Kumar शामली शहर के रेलपार इलाके के शहीद हुए जवान अमित कुमार का परिवार काफी गरीब है. छह भाई-बहनों में सबसे छोटे अमित 2017 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे. वह अविवाहित थे. चंद रोज पहले ही अमित शामली आये थे और उनके रिश्ते के लिए बातचीत चल रही थी. पुलवामा हमला: देवरिया और महराजगंज के भी दो लाल शहीद, गांव-घर में पसरा मातम 12 फरवरी को अमित ड्यूटी ज्वाइन करने वापिस कश्मीर लौटे थे. परिवार ने उनकी शादी के लिए तमाम सपने संजो रखे थे. अमित के पिता सोमपाल का कहना है कि उनके बेटे ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किये है. उन्हें बेटे की शहादत पर गर्व है. पुलवामा आतंकी हमला: शामली के दो बेटों ने दिया सर्वोच्च बलिदान, परिजन बोले- फक्र है Amit Kumar शामली के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि शहीदों के पार्थिव शरीर आज देर शाम या कल सुबह तक पहुंचने का अनुमान है. शहीदों को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जायेगी. जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद इंतजाम किये हैं. शहीदों का इंतजार कर रहे हैं. पुलवामा हमला: प्रयागराज के शहीद महेश के पिता चलाते हैं ऑटो, मासूम बच्चे पूछ रहे- कहां हैं पापा पुलवामा हमले में यूपी के 12 जवान शहीद, योगी बोले- बेकार नहीं जाएगा बलिदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand Vidhan Sabha March Live: झारंखड विधानसभा मार्च के लिए जयपाल मुंडा स्टेडियम से निकले छात्र, कुछ देर में करेंगे घेराव
Live: झारंखड विधानसभा मार्च के लिए जयपाल मुंडा स्टेडियम से निकले छात्र, कुछ देर में करेंगे घेराव
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget