एक्सप्लोरर

सुरक्षा के बाद यूपी की जेलों में बंद कैदियों को सताने लगा है HIV का खौफ

कुछ दिनों पहले बागपत जिला जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से ही यूपी की जेलों में बंद कैदियों के भीतर डर समा गया था. कैदी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे. कई कैदियों ने अधिकारियों को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की थी. लेकिन अब जेल में कैदियों के बीच बढ़ रही जानलेवा बीमारी एड्स के मामले ने कैदियों को डरा दिया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की विभिन्न जिला जिलों में बंद कैदियों को एचआईवी एड्स का डर सताने लगा है. प्रदेश की जेलों में एचआईवी पॉजीटिव कैदियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इसका खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी की जेलों में बंद 459 कैदी एचआईवी पॉजीटिव पाए गए हैं. आंकड़ा सामने आने के बाद एक तरफ जहां कैदियों के बीच अफरा-तफरी मची हुई है, वहीं दूसरी ओर जेल प्रशासन से जुड़े अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जेल के भीतर किसी को एड्स नहीं होता.

कुछ दिनों पहले बागपत जिला जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से ही यूपी की जेलों में बंद कैदियों के भीतर डर समा गया था. कैदी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे. कई कैदियों ने अधिकारियों को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की थी. लेकिन अब जेल में कैदियों के बीच बढ़ रही जानलेवा बीमारी एड्स के मामले ने कैदियों को डरा दिया है.

दरअसल, मीडिया स्कैन एंड वेरिफिकेशन सेल की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि यूपी की जेलों में बंद कैदियों के बीच एड्स तेजी से फैल रहा है। इस खुलासे से अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है.

उन्नाव जेल में बंद दर्जनों कैदियों के एचआईवी से पीड़ित पाए जाने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. लखनऊ जेल में बंद 49 कैदियों में भी एचआईवी पॉजीटिव होने की पुष्टि हुई है. इसके अलावा प्रदेश की चर्चित जेल नैनी में 21 और गाजियाबाद जिला जले में 46 कैदी एड्स से पीड़ित पाए गए हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, अलीगढ़ जिला जेल में 24 और मुरादाबाद जेल में 33 कैदी एचआईवी पॉजीटिव पाए गए हैं.

विभागीय सूत्रों के अनुसार, मीडिया स्कैन एंड वेरिफिकेशन सेल की रिपोर्ट सामने आने के बाद शासन ने सभी पीड़ित कैदियों की देखभाल व बेहतर उपचार करने का निर्देश जारी किया है.

केंद्र सरकार की ओर से जारी इस रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी की विभिन्न जेलों में कुल 78739 कैदियों के खून के सैंपल लिए गए थे. जांच रिपोर्ट में 459 कैदी एचआईवी पॉजीटिव निकले हैं.

इस मामले पर एडीजी (जेल) चंद्र प्रकाश ने कहा कि जेल में कैदियों को एड्स नहीं होता है. जो कैदी यहां आते हैं, उनकी मेडिकल जांच कराई जाती है. इस जांच के दौरान जिन कैदियों को यह बीमारी होती है, उनका उपचार कराया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कश्मीर के गतिरोध की सजा जम्मू नहीं भुगतेगा', उद्धव गुट ने की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
'कश्मीर के गतिरोध की सजा जम्मू नहीं भुगतेगा', उद्धव गुट ने की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
Vaishno Devi: कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले

वीडियोज

Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget