एक्सप्लोरर

आज वाराणसी को 2500 करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी, सीएम योगी भी होंगे साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के 15वें दौरे पर 12 नवंबर को वाराणसी पहुंचेंगे और करीब साढ़े तीन घंटे रुकेंगे. इस दौरान वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन और कुछ का शिलान्यास करेंगे.

लखनऊ/वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के 15वें दौरे पर 12 नवंबर को वाराणसी पहुंचेंगे और करीब साढ़े तीन घंटे रुकेंगे. इस दौरान वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन और कुछ का शिलान्यास करेंगे. बीजेपी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, मोदी काशीवासियों को 2412.93 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे. वह गंगा नदी पर बने पहले मल्टी-मॉडल टर्मिनल (बंदरगाह) का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद अजगरा विधानसभा क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री काशी में 2301 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और करीब 111 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. मोदी पहले वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे रामनगर जाएंगे. वह रामनगर के राल्हूपुरा गांव स्थित गंगा तट पर कोलकाता के हल्दिया से जल मार्ग से आए पहले शिपिंग कार्गो के प्रथम कंटेनर उतारने के कार्य के साथ ही देश के पहले मल्टी मॉडल टर्मिनल (बंदरगाह) का लोकार्पण करेंगे.

कौशांबी के डीएम की पत्नी ने सरकारी अस्पताल में दिया बेटी को जन्म

यूपी के चंदौली से गिरफ्तार हुए पांच बांग्लादेशी, कुछ अभी भी फरार

'जल मार्ग विकास परियोजना' के तहत विश्व बैंक के वित्तीय तथा तकनीकी सहयोग से 5369.18 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले इस टर्मिनल को हल्दिया-वाराणसी के बीच राष्ट्रीय जलमार्ग-1 पर विकसित किया जा रहा है. इस टर्मिनल के जरिये 1500 से 2000 टन के बड़े जहाजों की भी आवागमन हो सकेगा. समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शिरकत करेंगे.

जल परिवहन परियोजना के शुभारंभ के बाद वाजिदपुर गांव स्थित सभास्थल पर पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री यहां सभा के साथ बाबतपुर-वाराणसी हवाईअड्डा मार्ग, वाराणसी रिंग रोड, दीनापुर एसटीपी सहित अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद लौट जाएंगे. पीएम रिंग रोड और बाबतपुर फोरलेन पर पैदल भी चल सकते हैं. इसके अलावा रामनगर में डेरी फूल प्रोजेक्ट, एसटीपी, सीवर लाइन कनेक्शन, जलसंपूर्ति, सौभाग्य, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, तेवर ग्राम पेयजल योजना आदि के लोकार्पण-शिलान्यास का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget