एक्सप्लोरर

प्रयागराज: कुंभ में तैरता डाकघर करेगा दूरदराज से आए लोगों का स्वागत, संगम में डुबकी लगाते-लगाते भेज सकेंगे चिट्ठी

प्रधान डाकघर के प्रवर अधीक्षक संजय डी. अखाड़े ने बताया कि डाकघर ने कुंभ मेला क्षेत्र में 10 डाकघर खोलने की तैयारी की है. इसके अलावा, एक डाकघर नाव पर स्थापित किया जाएगा जहां लोगों को मनी ऑर्डर, स्पीड पोस्ट जैसी सभी सेवाएं मिल सकेंगी.

प्रयागराज: कुंभ मेंले को भव्य और हाईटेक बनाने में यूपी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. इसी कड़ी में अगले महीने शुरू होने जा रहे कुंभ मेले के लिए डाक विभाग ने खास तैयारी की है. इस दौरान मेला क्षेत्र में कुल 10 डाकघर खोलने के अलावा नाव पर भी एक डाकघर खोला जाएगा और श्रद्धालुओं को अपनी खैरियत की खबर परिजन को देने या कुंभ की कोई निशानी भेजने के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं होगी. वह नदी में घूमने वाले इस डाकघर की सेवाएं ले सकेंगे. प्रधान डाकघर के प्रवर अधीक्षक संजय डी. अखाड़े ने बताया कि डाकघर ने कुंभ मेला क्षेत्र में 10 डाकघर खोलने की तैयारी की है. इसके अलावा, एक डाकघर नाव पर स्थापित किया जाएगा जहां लोगों को मनी ऑर्डर, स्पीड पोस्ट जैसी सभी सेवाएं मिल सकेंगी. अखाड़े ने बताया कि कुंभ मेले में बड़ी संख्या में लोग गांव देहात से आते हैं और उन्हें मेले में डाक सेवाओं की जरूरत पड़ती है. कई लोग मेले में खरीदारी कर अपने रिश्तेदारों को चीजें भेजना चाहते हैं. उनके लिए पार्सल की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी. उन्होंने बताया कि डाक विभाग ने मेला स्थित डाक घर में माई स्टैंप मशीन लगाने की भी योजना बनाई है जहां लोग अपनी फोटो वाला डाक टिकट निकाल सकेंगे. विभाग कुंभ मेला पर एक विशेष डाक टिकट भी जारी करेगा. प्रवर अधीक्षक ने बताया कि मेला क्षेत्र में डाक घरों में सेवाएं देने के लिए आसपास के जिलों से डाककर्मी बुलाए जाएंगे. अखाड़े ने बताया कि मेला क्षेत्र में लोगों को त्वरित धन प्राप्ति की सुविधा देने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की सुविधा सभी काउंटरों पर उपलब्ध होगी जहां लोग अपना अंगूठा लगाकर धन प्राप्त कर सकेंगे. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि बैंक ने डाक विभाग की बैंकिंग सेवाओं का इस मेले में व्यापक प्रचार-प्रसार करने की योजना बनाई है. मेले में हर 4-5 दिन में खाता खोलने का शिविर लगाया जाएगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा का मंदिर शर्मसार! हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget