एक्सप्लोरर

प्रयागराज: देवरिया जेल में प्रॉपर्टी डीलर की भी हुई थी पिटाई, अतीक अहमद के खिलाफ दर्ज हुई एक और FIR

लखनऊ के कारोबारी के मामले में पुलिस की कार्रवाई शुरू होने पर प्रयागराज के प्रॉपर्टी डीलर ने भी इस पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर इंसाफ की गुहार लगाई है.

प्रयागराज: माफिया डॉन के तौर पर बदनाम पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद ने सिर्फ लखनऊ के कारोबारी को ही देवरिया जेल में बुलाकर उसके साथ मारपीट नहीं की थी, बल्कि प्रयागराज के एक प्रॉपर्टी डीलर को तो शहर से अगवा कराकर उसे देवरिया जेल में रखा था. अतीक और उसके गुर्गों ने प्रयागराज के इस कारोबारी को भी देवरिया जेल में बुरी तरह पीटा था और साथ ही उसके अस्सी हजार रूपये और सोने के ब्रेसलेट छीन लिए थे. लखनऊ के कारोबारी के मामले में पुलिस की कार्रवाई शुरू होने पर प्रयागराज के इस प्रॉपर्टी डीलर ने भी इस पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर इंसाफ की गुहार लगाई है. मोहम्मद जैद नाम के प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत पर अतीक और उसके कई रिश्तेदारों व करीबियों के खिलाफ प्रयागराज के धूमनगंज थाने में अपहरण, मारपीट व दूसरी गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. अफसरों का कहना है कि केस दर्ज होते ही इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है. पिछले साल बाइस नवम्बर को हुई इस सनसनीखेज वारदात में देवरिया जेल के तत्कालीन अफसरों की मिलीभगत की आशंका है. प्रयागराज के धूमनगंज इलाके का रहने वाला मोहम्मद ज़ैद नाम का शख्स प्रॉपर्टी डीलर है. कुछ अरसे पहले तक वह भी अतीक के करीबियों के साथ काम करता था. ज़ैद का आरोप है कि करीब डेढ़ महीने पहले बाइस नवम्बर को जब वह अपने दो कर्मचारियों के साथ कही जा रहा था, तभी अतीक के गुर्गों ने उन तीनों को अगवा कर लिया. तीनों के साथ मारपीट की गई और असलहे के बल पर उन्हें देवरिया जेल ले जाया गया. जेल में अतीक अहमद और वहां के नंबरदारों ने उन्हें लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा और उनके अस्सी हजार रूपये नगद व गहने छीन लिए. मुंह खोलने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई. अतीक ने जेल में पिटाई करते हुए एक प्रॉपर्टी छोड़ने को कहा और पिटाई का वीडियो भी बनवा लिया. ज़ैद और उसके कर्मचारियों ने जेल से बाहर आने के बाद प्रयागराज में अपना इलाज कराया. हालांकि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद वह अब भी मीडिया के सामने आने को कतई तैयार नहीं हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव के प्रभारी बनाए गए विनोद तावड़े
UP चुनाव के प्रभारी बनाए गए विनोद तावड़े
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget