एक्सप्लोरर

बिहार: RJD और JDU के बीच चल रहा पोस्टर वॉर अब फिल्मी गानों की धुन पर पहुंचा

बिहार में जेडीयू और आरजेडी के बीच पोस्टर वॉर चल रहा है.जेडीयू और आरजेडी पहले भी एक दूसरे के खिलाफ पोस्टर जारी कर चुके हैं.

पटना: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू और आरजेडी के बीच चल रहा पोस्टर वॉर अब फिल्मी गानों की तर्ज पर एक दूसरे पर निशाना साधने पर पहुंच चुका है. हाल ही में लालू प्रसाद यादव ने पुराने गाने की धुन पर सीएम नीतीश कुमार पर वार किया. तो जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने लालू के फिल्मी गाने का जवाब एक पैरोडी से दिया. बीते चंद दिनों से पटना की दीवारों पर लालू और नीतीश के बीच का पोस्टर वॉर चर्चा का विषय बना हुआ है.

संजय सिंह ने कहा, ''लालू यादव जी, जेल में बैठ कर हमारी भी यह कविता ध्यान से पढ़ लेंगे. इसमें आपके जीवन का सारा फलसफा लिखा हुआ है. जेल में बैठकर जिस तरह से आप अपनी राजनीति को चलाना चाह रहे हैं उससे आपका जरा भी भला नहीं होने वाला है, क्योंकि आपकी पूरी विरासत का आप के सुपुत्रों ने सत्यानाश कर दिया है. वैसे भी आपने अपने विरासत में अपने सुपुत्रों को घोटाला, भ्रष्टाचार, अपराध और धोखाधड़ी ही दी है.''

उन्होंने कहा कि आरजेडी के नेता ज्यादा बेचैन ना हों. नीतीश कुमार के पास वो तंत्र है जिससे सभी काबू में रहते हैं. बिहार की सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के मंसुबे पर सवाल खड़ा करना सूरज को दीया दिखाना है.

संजय सिंह ने ऐसे दिया जवाब-

“गाय की आड़ में

दौलत की दरकार में

चोरवा चारा खा गया

सैयां की सरकार में”

“दुनिया भर में करें बकैती

घर के भीतर करे डकैती

लोगों को पता चला

जब खबर छपी अखबार में”

आज का ठगवा बड़ा अमीर

लेकिन रहता होटवार में

बेटा सूट पहनकर लूटन आवे

लम्बी-महंगी कार में”

लालू ने नीतीश पर फिल्म 'फिर तेरी कहानी याद आई' के एक गाने की तर्ज पर गाना लिखकर ट्वीट किया था.

यह भी पढ़ें-

जीत के बाद केजरीवाल की पहली चुनौती- पुराने चेहरे vs नए चेहरे, मंत्रिमंडल में किसे देंगे जगह?

दिल्लीः राष्ट्रवाद के मुद्दे पर AAP ने BJP को घेरा, राष्ट्र निर्माण कैंपेन जारी कर 11 लाख लोग जोड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
Explained: GRAP के 4 स्टेज कैसे दिल्ली में प्रदूषण ही नहीं, रोजी-रोटी भी थाम देते! खामियाजा कौन उठाता?
GRAP के 4 स्टेज कैसे दिल्ली में प्रदूषण ही नहीं, रोजी-रोटी भी थाम देते?
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget