एक्सप्लोरर

दिल्लीः राष्ट्रवाद के मुद्दे पर AAP ने BJP को घेरा, राष्ट्र निर्माण कैंपेन जारी कर 11 लाख लोग जोड़े

दिल्ली में आप को मिली प्रचंड जीत के बाद पार्टी की ओर से जारी कैंपेन 'राष्ट्र निर्माण' को देश भर से भारी समर्थन मिल रहा है. 24 घंटे के अंदर करीब 11 लाख लोगों ने मिस कॉल देकर इस अभियान से अपने आप को जोड़ा है.

नई दिल्लीः दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मात देने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) अब राष्ट्रवाद के मुद्दे पर घेरने की तैयारी में जुट गई है. विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती के दौरान आम आदमी पार्टी की ओर से जारी कैंपने में भारी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं. पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मात्र 24 घंटे में 11 लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने अपने आप को इस कैंपेन का हिस्सा माना है.

दिल्ली में वोटों की गिनती के दौरान आप ने राष्ट्र निर्माण कार्यक्रम कैंपेने को जारी किया था. कैंपन से जुड़ने के लिए पार्टी की ओर से एक मोबाइल नंबर जारी किया गया है.

मोबाइल नंबर जारी करते हुए पार्टी ने लोगों से अपील की है कि अगर आप राष्ट्र निर्माण में सहयोग करना चाहते हैं तो इस नंबर पर मिस कॉल करें. आप की ओर से जारी इस कैंपेन को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. लोगों के इस समर्थन को देखते हुए पार्टी में खास तरह का उत्साह है.

'काम की राजनीति को जनता ने फिर से चुना'

पार्टी के एक नेता ने बताया, ''करीब 11 लाख लोगों ने इस कैंपने में अपने आप को जोड़ने के लिए जारी फोन नंबर पर मिस कॉल दिया.'' पार्टी की ओर से जारी मोबाइल नंबर अलग-अलग चैनलों के जरिए देश भर में फैलाया गया है.

दिल्ली में मिली जीत और राष्ट्र निर्माण कैंपेन को मिल रहे समर्थन के बाद आप के एक नेता ने कहा, यह ऐतिहासिक है कि 'काम की राजनीति' को जनता ने फिर से चुना और देश भर के लोग राष्ट्र निर्माण के लिए इतना बड़ा समर्थन दे रहे हैं.

दिल्ली में आप की प्रचंड जीत

बता दें कि दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में आप ने कुल 70 सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की है. जबकि बाकी के 8 सीटें बीजेपी के खाते में गई. एक बार फिर इस चुनाव में कांग्रेस का खाता नहीं खुला. पार्टी किसी भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सकी.

राष्ट्रवाद का मुद्दा

बता दें कि बीजेपी राष्ट्रवाद के मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरी थी. इस चुनाव में बीजेपी और आप के कई नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ हमले बोले थे. बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी करार दिया था.

बीजेपी महासचिवों की बैठक में दिल्ली चुनाव नतीजों की हुई समीक्षा, जे पी नड्डा बोले- पार्टी अच्छा लड़ी लेकिन कांग्रेस की वजह से हारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में BJP का एक्शन, 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, उगाही के आरोप में हुई कार्रवाई
बंगाल में BJP का एक्शन, 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, उगाही के आरोप में हुई कार्रवाई
मार्क जुकरबर्ग ने डीपफेक कंटेंट पर मानी गलती, सरकार से मांगी माफी
मार्क जुकरबर्ग ने डीपफेक कंटेंट पर मानी गलती, सरकार से मांगी माफी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
बंगाल में BJP का एक्शन, 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, उगाही के आरोप में हुई कार्रवाई
बंगाल में BJP का एक्शन, 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, उगाही के आरोप में हुई कार्रवाई
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget