एक्सप्लोरर

बागपत: सिपाही पत्नी की हत्या कर खुद भी फांसी के फंदे पर लटक गया सिपाही

यूपी पुलिस के एक सिपाही ने पहले अपनी सिपाही पत्नी का कत्ल किया और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली. घटना के पीछे पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है.

बागपत: बागपत में एक सिपाही ने अपनी सिपाही पत्नी की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली है. बागपत पुलिस लाइन स्थित आवास में दोनों के शव बरामद हुए. शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें मृतक सिपाही वीरेंद्र ने हत्या और आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की बात कही है.

सहारनपुर के नुमाइश कैंप निवासी ज्योति और बरेली की भावा रसूलपुर निवासी वीरेंद्र ने नवंबर 2018 में आर्य समाज मंदिर में शादी की थी. ज्योति की तैनाती बागपत के आईटी सेल में है और वह पुलिस लाइन में बने अपने आवास में रहती है. सिपाही वीरेंद्र लखनऊ के काकोरी थाने में तैनात है.

रविवार को शाम वीरेंद्र के परिजनों ने उसके साथी एचसीपी कुशलपाल को फोन करके कहा कि वीरेंद्र का फोन नहीं उठ रहा है. कुशल पाल ने जब वीरेंद्र की तलाश के लिए उसके कमरे में झांका तो उसकी चीख निकल गई. कमरे में वीरेंद्र की लाश फांसी पर लटकी हुई थी.

कॉन्सटेबल को बिजली के खंबे पर चढ़ा कर सेल्फी लेता रहा सब-इंस्पेक्टर, तस्वीरें वायरल

गोरखपुर: यूट्यूब देखकर डिलीवरी कर रही थी अविवाहित, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत

मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के अंदर से वीरेंद्र और उसकी पत्नी ज्योति का शव बरामद किया. ज्योति की हत्या एक तार से गला घोटकर की गई जो उसके गले पर मौजूद था. पुलिस ने शवों के पंचनामा के बाद कमरे की तलाशी की तो वीरेंद्र के हाथ से लिखा हुआ एक सुसाइड नोट मिला है.

सुसाइड नोट में लिखा हुआ है कि ज्योति के जीजा, मौसा और मौसी उसे परेशान करते हैं और उनकी प्रताड़ना से आजिज आकर वीरेंद्र सुसाइड कर रहा है. सुसाइड नोट में वीरेंद्र ने लिखा है कि ज्योति की हत्या का जिम्मेदार भी उसके जीजा, मौसा और मौसी हैं.

पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में लेकर मौका ए वारदात का कमरा सील कर दिया है और दोनों सिपाहियों के परिवारों को उनकी मौत की खबर दी है. एएसपी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों परिवार देर रात तक बागपत नहीं पहुंच पाए हैं. पोस्टमार्टम के बाद दोनों परिवार कार्यवाही के लिए जो भी लिखित शिकायत करेंगे उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रयागराज: बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे अमूल कंपनी के कर्मचारियों से 10 लाख की लूट

यूपी: भाई ने किया युवती का कत्ल, अवैध संबंधों के लिए पति की हत्या कराने का था आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget