एक्सप्लोरर

मोदी का राहुल पर तंज़, 'अच्छा हुआ बोल दिया, नहीं बोलते तो भूकंप आ जाता'

वाराणसी /नई दिल्ली: नोटबंदी के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का विरोध कर रहे लोगों को करारा जवाब दिया है. पीएम ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि वह युवा हैं, अभी भाषण सीख रहे हैं. मोदी ने कहा कि अच्छा हुआ उन्होंने बोल दिया, नहीं बोलते तो भूकंप आ जाता.

Modi

भाषण देने की कला सीख कर रहे हैं राहुल गांधी

मोदी ने राहुल गांधी के द्वारा उनपर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि वो भाषण देने की कला सीख कर रहे हैं. बड़ी सभा में मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल के भाषण से भूकंप आया. मोदी ने कहा कि जब से राहुल बोल रहे हैं वह काफी खुश हैं.

इसके साथ ही पीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पी चिदंबरम को भी जवाब दिया. कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए पीएम ने कहा कि जब राहुल कहते हैं कि देश की बड़ी संख्या अनपढ़ है तो वो किसका रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे होते हैं. उन्होंने कहा कि ये 50 फीसदी गरीबी हम किसकी झेल रहे हैं? मनमोहन सिंह अपने कार्यकाल की रिपोर्ट दे रहे हैं.

'मोदी जी ने काम तो अच्छा किया'

प्रधानमंत्री ने कहा, ''मुझे विश्वास है देश जिन इरादों को लेकर मेरा साथ दे रहा है, हम उन इरादों पर खरे उतरेंगे. उन्होंने कहा कि देश की भलाई के लिए देश कतार में खड़ा है, मैं इनका नमन करता हूं. देश की जनता को बहुत तकलीफ हुई है, लोग 6-8 घंटे कतार खड़े रहते हैं फिर भी कहते हैं कि मोदी जी ने काम तो अच्छा किया है.''

नोटबंदी का विरोध कर रहे लोगों को करारा जवाब देते हुए मोदी ने कहा कि मैंने कभी सोचा नहीं था, देश के कुछ राजनेता और राजनीतिक दल बेईमानों के साथ खड़े हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि जब कूड़े की ढेर की सफाई करते हैं तो गंध बहुत दूर तक जाती है, आज-कल आप देख रहे होंगे ये गंध कहां-कहां फैल रही है.

मोदी का राहुल पर तंज़, 'अच्छा हुआ बोल दिया, नहीं बोलते तो भूकंप आ जाता

सोने की तरह तप कर निकलेगा देश

प्रधानमंत्री ने कहा, किसी का कालाधन खुल रहा है तो किसी का काला मन खुल रहा है, देश साफ-सुधरा हो कर सोने की तरह तप कर निकलेगा. पीएम ने कहा कि हर चीज संभव है, आपके मोबाइल में ही आपका बैंक है, हम जितना ज्यादा इसका इस्तेमाल करेंगे, कालेधन के खिलाफ लड़ाई मजबूत होगी.

मोदी ने नोटबंदी का विरोध करने वालों को भी निशाने पर लिया और कहा कि नोटबंदी देश में बड़ा सफाई अभियान है, लेकिन कुछ नेता बेइमानों का साफ दे रहे हैं और वो इसे समझने में विफल रहे हैं.

मोदी ने कहा, "कुछ लोग कहते हैं कि नोटबंदी के फैसले को बिना समझे से लागू कर दिया गया. हां! मैंने ये कभी नहीं सोचा था कि कुछ नेता बेइमान लोगों के साथ खड़े होंगे. मैं ये समझने में विफल रहा."

मोदी ने कहा कि उन्हें 1.25 करोड़ जनता पर विश्वास है और वो उनके साथ हैं. लोगों का आशीर्वाद भगवान का आशीर्वाद है.

काशी की जनता ने मुझे पाला-पोसा

प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी की जनता ने मुझे पाला-पोसा, इसलिए ये इस पवित्र धरती का आशीर्वाद है, हम सच निकलवा के ही रहेंगे. उन्होंने कहा कि ये काशी और भोले बाबा का आशीर्वाद है, जो गंध की सफाई का बेड़ा उठाया. मोदी ने कहा कि दुनिया के बड़े-बड़े समृद्ध देश भी भारतीय डॉक्टर का लोहा मानते हैं. गरीबों को दवा सही समय पर मिले, सही मिले इसके लिए काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति की हमारे समाज में एक सर्वोपरि जगह है, कला हमेशा पुरस्कृत होना चाहिए. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी के वाराणसी में 'राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2016' में शामिल होने के लिए काशी हिंदू विश्व विद्यालय पहुंचे थे. जहां उन्होंने महामना पं मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर और शताब्दी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की आधारशिला रखी. इस दौरान पीएम ने वाराणसी में 2100 करोड़ के प्रोजक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget