एक्सप्लोरर

पीएम मोदी अयोध्या आएंगे लेकिन नहीं करेंगे रामलला के दर्शन

पीएम मोदी अयोध्या शहर से 35 किलोमीटर दूर गुसाईगंज तहसील में रैली करने जाएंगे लेकिन रामलला के दर्शन नहीं करेंगे. अयोध्या के प्रमुख साधु संत के मुताबिक पीएम मोदी का संकल्प है कि जब तक रामन्दिर निर्माण का रास्ता साफ नहीं होता, तब तक रामलला के दर्शन नहीं करेंगे.

नई दिल्लीः अयोध्या में प्रधानमंत्री मोदी की रैली है लेकिन पीएम रामलला के दर्शन करने नहीं जाएंगे. अयोध्या के प्रमुख साधु संत इसे पीएम का संकल्प बता रहे हैं. संकल्प ये है कि जब तक रामन्दिर निर्माण का रास्ता साफ नहीं होता, तब तक पीएम रामलला के दर्शन नहीं करेंगे.

अयोध्या शहर से 35 किलोमीटर दूर गुसाईगंज तहसील में पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली है. सवाल ये पूछा जा रहा है कि आखिर पीएम मोदी क्यों रामलला के दर्शन करने नहीं जा रहे हैं. रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास कहते हैं जिसको आना है वो आए जिसको न आना हो न आए, सब कुछ राम की मर्ज़ी से होता है.

बीजेपी पर रामजन्मभूमि का राजनीतिक इस्तेमाल करने के आरोप लगते रहे हैं. अयोध्या फैज़ाबाद के सांसद लल्लू सिंह कहते हैं कि मोदी वो काम कर रहे हैं जो भगवान राम ने किया है, गरीबों को मान सम्मान दिलाया है, उनको घर- बार दिलाया है, मोदी जी राम का ही काम तो कर रहे हैं, जब दर्शन का मन होगा तो दर्शन भी कर लेंगे.

अयोध्या में रामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के मुख्य पुजारी, आचार्य सतेंद्र दास जी महाराज का कहना है कि पीएम मोदी का संकल्प है कि जब भव्य मंदिर बनेगा तो उसकी नींव का पत्थर रखने यानी शिलापूजन करने ही वे आएंगे. रामजन्मभूमि न्यास के सदस्य रामविलास वेदांती भी यही मानते हैं कि पीएम मोदी का संकल्प है जब वो पूरा होगा तभी वे रामलाल के दर्शन करने आएंगे.

लोकसभा चुनावो में हिन्दू, हिंदुत्व के आसपास चुनाव प्रचार को घुमाने वाली बीजेपी को पीएम के रामलाल के दर्शन नहीं करने जाने पर साधु संतों का साथ मिल रहा है, जाहिर है साधु संतों को उम्मीद है कि भव्य मंदिर जब भी बनेगा बीजेपी या मोदी ही बनवाएंगे. इसीलिए वे दर्शन करने आने या न आने के मसले को तूल नहीं देना चाहते हैं.

TMC ने चुनाव आयोग से पीएम मोदी की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की, हॉर्स ट्रेडिंग का लगाया आरोप

राहुल गांधी ने 'चौकीदार चोर है' वाले मामले में हलफनामे की गलतियों के लिए SC से मांगी माफी

बिहार: विरोधियों पर बरसे पीएम मोदी, कहा- चार चरणों के बाद कुछ लोग चारों खाने चित्त हो चुके हैं

नागरिकता विवाद: राजनाथ बोले- राहुल गांधी को गृह मंत्रालय का नोटिस मिलना बड़ी बात नहीं, यह सामान्य प्रक्रिया है

चिटफंड घोटालाः सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता पुलिस के पूर्व प्रमुख से पूछताछ के लिये सीबीआई से मांगे सबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget