एक्सप्लोरर

मुलायम के संसदीय क्षेत्र जाएंगे पीएम मोदी, करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास

पीएम नरेन्द्र मोदी एक बार फिर यूपी के दौरे की तैयारी में हैं. इस बार भी उन्होंने पूर्वांचल को ही चुना है. 14 या 15 जुलाई को मोदी आज़मगढ़ जा सकते हैं. मुलायम सिंह यादव यहां से लोकसभा के सांसद हैं.

लखनऊ: पीएम नरेन्द्र मोदी एक बार फिर यूपी के दौरे की तैयारी में हैं. इस बार भी उन्होंने पूर्वांचल को ही चुना है. 14 या 15 जुलाई को मोदी आज़मगढ़ जा सकते हैं. मुलायम सिंह यादव यहां से लोकसभा के सांसद हैं.

मोदी के कार्यक्रम के लेकर पीएमओ और यूपी के मुख्य मंत्री ऑफ़िस के बीच बातचीत जारी है. आज़मगढ़ में प्रधान मंत्री पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे. योगी सरकार की कोशिश है कि लोकसभा चुनाव से पहले इस पर काम शुरू हो जाये और 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले ये एक्सप्रेसवे आम लोगों के लिए खोल दिया जाए.

लखनऊ से ग़ाज़ीपुर तक 354 किलोमीटर की सड़क देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा. पीएम नरेन्द्र मोदी को इसी महीने इसका शिलान्यास करना था लेकिन टेंडर रद्द हो जाने की वजह से ये अगले महीने तक के लिए टल गया है.

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिए 91 प्रतिशत ज़मीन का अधिग्रहण हो चुका है. छह लेन के इस हाइवे को बनाने में क़रीब 12 हज़ार करोड़ रूपये ख़र्च होने का अनुमान है. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को गोरखपुर और वाराणसी से लिंक रोड से जोड़ने का फ़ैसला हो चुका है.

एक्सप्रेसवे बन जाने पर लखनऊ से वाराणसी लोग 4 घंटे में पहुँच जायेंगे. इसे बनाने वाली संस्था यूपी औद्योगिक एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के सीईओ अवनीश अवस्थी ने बताया,"ये हाईवे आठ पैकेज में बनेगा. हर पैकेज के निर्माण के लिए अगले हफ़्ते टेंडर हो रहा है. इसके बाद काम तेज़ी से शुरू हो जायेगा."

अखिलेश सरकार में ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी शुरू हो गई थी. किसानों से ज़मीन भी ली जाने लगी थी लेकिन सीएम रहते अखिलेश यादव इसका शिलान्यास नहीं कर पाए. वैसे ये योजना मायावती की थी.

पीएम नरेन्द्र मोदी की तैयारी हर महीने किसी न किसी बहाने यूपी के दौरे की है. 28 तारीख़ को उन्होंने संत कबीर नगर में कबीर के समाधि स्थल पर कबीर स्मारक का शिलान्यास किया. इस से पहले 27 मई को उन्होंने बागपत में सभा की थी. लोकसभा चुनाव के एलान से पहले मोदी यूपी के कई इलाक़ों का दौरा कर लेना चाहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
प्रदर्शनकारियों पर NSA के आदेश को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई
प्रदर्शनकारियों पर NSA के आदेश को लेकर कांग्रेस नेता की पोस्ट से बवाल, अब दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget