एक्सप्लोरर

पटना यूनिवर्सिटी के छात्रों ने वीसी को घेरा, कहा- कैंपस में बाहरियों की एंट्री हो रही है, कार्रवाई करें

छात्रों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी कैंपस में बाहरियों की एंट्री हो रही हैसाथ ही छात्रों ने कहा कि कैंपस में इतनी पुलिस तैनात है कि छात्र कॉलेज नहीं आना चाहते

पटना: राजधानी पटना के अशोक राजपथ पर पटना यूनिवर्सिटी इलाके में 2 फरवरी को सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान हुए बम से हमले के विरोध में पटना यूनिवर्सिटी के छात्रों ने जमकर बवाल काटा. छात्र यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ रास बिहारी सिंह से मिलने पर अड़े रहे. आखिरकार छात्रों ने वीसी को बाहर आने को मजबूर कर दिया.

इसके बाद हॉस्टल और कॉलेज की समस्या के बहाने वीसी को खरी-खोटी सुनाने का सिलसिला शुरू हुआ. छात्रों ने आरोप लगाया कि इकबाल हॉस्टल में प्रेयर हॉल को मस्जिद बना दिया गया है. वहां कॉलेज के बाहर के छात्र आकर नमाज पढ़ते हैं. कॉलेज में बाहरियों की एंट्री हो रही है. कॉलेज में इतनी भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है कि स्टूडेंट कॉलेज नहीं आना चाहते हैं.

छात्रों का कहना है कि वह पटना यूनिवर्सिटी को जेएनयू, जामिया और एएमयू नहीं बनने देना चाहते हैं. मस्जिद से सीएए और एनआरसी के विरोध की बातें की जाती है. ये कॉलेज के छात्रों को अपने साथ शामिल करना चाहते हैं. कॉलेज के छात्र शामिल नहीं होना चाहते इसलिए उनके साथ अक्सर मारपीट की जाती है. 2 तारीख की घटना इसी का उदाहरण है. उनके ऊपर बम से हमला किया गया. इसलिए जो छात्र घायल हुए उनके समुचित इलाज की व्यवस्था यूनिवर्सिटी की तरफ से होनी चाहिए. वीसी छात्रों की बात धैर्यपूर्वक सुनते रहे.

छात्रों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस का जब मन होता है वो कैंपस में दाखिल हो जाते हैं. यहां पुलिस की कोई जरूरत नहीं है. इसके साथ ही छात्रों ने ये भी मांग की कि कैंपस के पास इलाहाबाद बैंक के नजदीक एनआरसी और सीएए को लेकर जो द्वार बना है उसे हटवाया जाए. वहां कॉलेज का अपना गेट लगाया जाए. उस रास्ते पर महिला छात्रवास से लड़कियों को आने जाने पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'
Kota News: कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
दिल्ली में युवती की संदिग्ध मौत, अप्रैल में ही हुई थी शादी, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
दिल्ली में युवती की संदिग्ध मौत, अप्रैल में ही हुई थी शादी, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

वीडियोज

दोस्ती से प्यार और फिर शादी, Aamir Khan-Gauri Spratt की खूबसूरत लव स्टोरी
Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Embed widget