एक्सप्लोरर

पटना: सरकार के दावों की खुली पोल, मूसलाधार बारिश के बाद राजधानी के कई इलाके जलमग्न

पिछले साल सितंबर में हुई बारिश के बाद पूरा पटना लगभग डूब गया था. तब सरकार ने कई दावे किए थे कि अगली बार ऐसा नहीं होगा.

 

पटना: रविवार की सुबह हुई मूसलाधार बारिश के बाद राजधानी के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं, ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई जगहों पर घुटने तक पानी जम गया है, जिससे आम जन के आवागमन में कठिनाई हो रही है. लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि पटना से दो-दो सांसद होने के बावजूद कोई काम नहीं होता है. उनका कहना है कि विधायक और वार्ड पार्षद को तो कोई मतलब ही नहीं है. वे केवल वोट लेने वक़्त घूमते हैं, फिर गायब हो जाते हैं. उन्हें जमीनी कामों से कोई लेना देना नहीं है.

जलजमाव के संबंध में स्थानीय युवक मनोज कुमार ने बताया कि परेशानी तो सामने है. उन्होंने बताया कि जब भी तेज बारिश होती है तो लोहानीपुर में घुटने तक पानी जम जाता है और लोग नाव पर चलने को मजबूर हो जाते हैं. शुरू से यही स्थिति देखी है. पिछले बार जो स्थिति हुई थी वैसी कभी नहीं हुई थी. लेकिन अब पहले से भी ज्यादा परेशानी हो रही है.

वहीं जलनिकासी के संबंध में उन्होंने कहा कि यहां सुबह से ही मशीन चल रही है. लेकिन पानी में अभी तक कोई कमी नहीं है. ऐसे में मेरा कहना है कि जो भी विभाग सड़क या चैम्बर बनाती है, वह नगर निगम से आपस में सामंजस्य बैठा कर काम नहीं करती है. इसी वजह से परेशानी होती है. एलएनटी की ओर से रोड बनाया गया था पर वो धंस गया. इधर नगर निगम सीवरेज बनाने के लिए जहां-तहां गड्ढा खोदकर छोड़ देती है.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सामंजस्य स्थापित करके काम होता तो शायद इस समस्या से निजता मिल सकता था. उन्होंने बताया कि यहां न तो विधायक आते हैं और ना ही वार्ड पार्षद. सभी अपने में ही मग्न हैं. सिर्फ वोट मांगने के समय में घूमते हैं. हम लोग का कहना है कि वोट की चिंता किए बगैर अगर आप विकास का काम करते हैं, तो आपको बिना घूमे ही वोट मिलेगा. जनता चाहती है कि उनके समस्या का समाधान हो.

वहीं स्थानीय अरविंद कुमार का कहना है कि मुझे समझ नहीं आता हमारे दो-दो विधायक पटना के हैं जो यहां के समस्या से अवगत भी हैं. इसके बाद भी समस्या का निदान नहीं हो पाता है. वह लगातार कई टर्म से जनप्रतिनिधि हैं. लेकिन उनके कार्यकर्ता और ठेकेदार की ओर से जो काम किया जाता है. नाला से लेकर रोड का वो बहुत ही घटिया किस्म का काम होता है. रोड से ऊंचा मेन हॉल बना दिया जाता है तो कहीं मेन हॉल में ढक्कन नहीं है.

अरविंद ने बताया कि ठेकेदार कहीं आधा रोड ही ढाल कर चला जाता है और जो ढाला गया है उसमे एक इंच भी लेबलिंग नहीं किया जाता है. नीचे पुराना पत्थर पर ही नई सड़क ढाल दी जाती है. यहां के लोकल लड़के को ठेका मिलता है वो जैसे-तैसे काम करके निकल जाता है और लोकल होने की वजह से उसे कुछ बोल भी नहीं पाते हैं. इसलिए विधायक से निवेदन है कि वो अपने विभाग से काम कराएं न कि अपने कार्यकर्ता और ठेकेदार को काम दें. जब विभागीय काम होगा तो उसमे सभी अधिकारियों के देखरेख में काम होगा तो ही सही काम होगा.

वहीं नगर निगम कर्मचारी सतीश कुमार मिश्रा ने कहा कि यहां सुबह 6 बजे से ही पंपिंग सेट चलाया जा रहा है और जल्द पानी निकल जाएगा. दरअसल मेन रोड से ढाई फिट नीचे होने के कारण यहां तालाब की तरह पानी इकट्ठा हो गया था. मशीन चल रहा है और पानी निकल जाएगा.

बता दें कि राजधानी में पिछले साल सितंबर के अंत में हुई बारिश की वजह से भीषण जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई थी. जिसके बाद राज्य सरकार और अधिकारियों ने यह दावा किया था कि इस बार राजधानी के लोगों को जलजमाव का सामना नहीं करना पड़ेगा. लेकिन इस बार भी शुरुआती बारिश ने ही सरकार के सारे कोरे दावों की पोल खोल दी है.

बिहार चुनाव: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने दो साल बाद की सक्रिय राजनीति में वापसी, बनाया तीसरा मोर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget