एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने दो साल बाद की सक्रिय राजनीति में वापसी, बनाया तीसरा मोर्चा

बीजेपी के पूर्व नेता और वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने दो साल बाद सक्रिय राजनीति में वापसी कर ली है. शनिवार को यशवंत ने बिहार के पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और तीसरा मोर्चा बनाने का ऐलान किया.

पटना: बीजेपी के पूर्व नेता और वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर सक्रिय राजनीति में वापसी करने का फैसला लिया है. उन्होंने शनिवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में तीसरा मोर्चा बनाने का ऐलान किया. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य की खस्ता स्थिति को देखते हुए उन्होंने तीसरा मोर्चा बनाने का फैसला लिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह और पूर्व सांसद अरुण कुमार और अन्य कई नेता भी मौजूद रहे. दो साल पहले राजनीति से संन्यास लेने वाले यशवंत सिन्हा ने शनिवार को अचानक सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा की.

यशवंत के तीसरे मोर्चे में ज्यादातर ऐसे नेता शामिल हुए हैं, जो न तो महागठबंधन का हिस्सा हैं और न ही एनडीए का. बता दें कि तीसरे मोर्चे में अब तक यशवंत के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव, पूर्व बिहार मंत्री नरेंद्र सिंह और रेनू कुशवाहा, पूर्व सांसद अरुण कुमार और नागमणि जैसे नेता शामिल हुए हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरा मोर्चा चुनाव लड़ेगा- यशवंत सिन्हा 

वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरा मोर्चा चुनाव लड़ेगा और इसका मुख्य उद्देश्य मौजूदा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना होगा.' हालांकि, यशवंत ने अभी यह नहीं बताया कि वह खुद विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं.

उन्होंने आगे कहा कि जो हमारे साथ आना चाहता है, उसका स्वागत है. हम बेहतर बिहार बनाने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे. हालांकि, अभी यशवंत ने अपनी पार्टी के नाम का ऐलान नहीं किया है. इस बारे में उन्होंने कहा कि अभी इसको लेकर फैसला नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही वह पार्टी के नाम का ऐलान करेंगे.

'बेहतर बिहार बनो और बेहतर बिहार बनाओ'

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को राज्य की "खराब" स्थिति के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए, उन्होंने 'बेहतर बिहार बनो और बेहतर बिहार बनाओ' का नारा दिया. नीतीश सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि राजग सरकार ने लगभग 15 सालों तक सत्ता में रहने के बावजूद विकास नहीं किया. इसके साथ ही उन्होंने राज्य की खराब स्थिति के लिए भी मौजूदा सरकार को जिम्मेदार ठहराया.

उन्होंने कहा, "जब तक राज्य से मौजूदा डिस्पेंसल को समाप्त नहीं किया जाता है, तब तक बिहार को बेहतर बनाने के लिए काम करना काफी कठिन होगा. राज्य सरकार को भंग करना बेहतर बिहार बनाने के लिए पहला कदम होगा.

राज्य में अपने चरम पर है भ्रष्टाचार- पूर्व केंद्रीय मंत्री 

यशवंत ने आगे कहा कि बिहार पिछले 27 सालों से मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) में सबसे नीचे है और राज्य गरीबी सूचकांक में सबसे गरीब है. यह इस तथ्य से स्पष्ट है कि राज्य की वार्षिक प्रति व्यक्ति आय 47,541 रुपये है जो राष्ट्रीय औसत का एक तिहाई है.

उन्होंने कहा कि बिहार स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान करने के मामले में भी सूची में सबसे नीचे है और इसके किसान देश में सबसे गरीब हैं. देश के कुल उद्योगों में राज्य की हिस्सेदारी सिर्फ 1.5 प्रतिशत है.

सिन्हा ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून और व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और भ्रष्टाचार चरम पर है, क्योंकि यहां वर्तमान में "रिश्वत के बिना कुछ नहीं चलता".

यह भी पढ़ें- 

अरविंद केजरीवाल ने माना- दिल्‍ली में बिस्‍तरों की कमी की वजह से बढ़ा मौत का आंकड़ा

Coronavirus: कर्नाटक में पांच जुलाई से हर रविवार को लागू होगा पूर्ण लॉकडाउन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे', ममता बनर्जी ने TMC की जीत का किया दावा, एग्जिट पोल को बताया गलत
‘200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे', ममता बनर्जी ने TMC को लेकर बड़ा दावा, एग्जिट पोल को बताया गलत
बंगाल का 'काउंटिंग संग्राम' पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, TMC की अर्जी खारिज, AIUDF बोला- चुनाव आयोग पर अब भरोसा नहीं
बंगाल का 'काउंटिंग संग्राम' पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, TMC की अर्जी खारिज, AIUDF बोला- चुनाव आयोग पर अब भरोसा नहीं
अब असम में होगा खेला? कांग्रेस ने एग्जिट पोल को बताया गलत, डीके शिवकुमार ने BJP को लेकर किया बड़ा दावा
अब असम में होगा खेला? कांग्रेस ने एग्जिट पोल को बताया गलत, डीके शिवकुमार ने BJP को लेकर किया बड़ा दावा
'जिस भाव से मुसलमान को...', पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम को लेकर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'जिस भाव से मुसलमान को...', पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम को लेकर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

वीडियोज

Patriot Review: Mammootty और Mohanlal ने थ्रिलर में दिखाया करियर-डिफाइनिंग अभिनय
Bollywood: मई का बॉक्स ऑफिस संग्राम... कौन बनेगा थिएटर्स की जान | Mysaa | Vrushakarma
Sapne Vs Everyone 2: Ambrish Verma का कमाल, एक दमदार और जरूर देखने वाली सीरीज
TMC Supreme Court Hearing:Mamata Banerjee को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका!मतगणना विवाद पर याचिका खारिज
Bengal Re-Election 2026: Suvendu Vs Mamta! SC में ममता की बड़ी जंग! 'Counting' पर बड़ा फैसला!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका की किसी भी मूर्ख हरकत के लिए सेना तैयार', युद्ध की सुगबुगाहट के बीच ईरान की ट्रंप को सख्त चेतावनी
'अमेरिका की किसी भी मूर्ख हरकत के लिए सेना तैयार', युद्ध की सुगबुगाहट के बीच ईरान की चेतावनी
मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने PM मोदी को लिखा पत्र, अयातुल्ला खामनेई को लेकर इस बात पर जताई नाराजगी
मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने PM मोदी को लिखा पत्र, अयातुल्ला खामनेई को लेकर इस बात पर जताई नाराजगी
'सड़क पर छुपकर रोता था...', 10 साल तक खुद को 'मनहूस' मानते थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, एक्टर ने बयां किया दर्द
'सड़क पर छुपकर रोता था...', 10 साल तक खुद को 'मनहूस' मानते थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
समीर रिजवी पर लगे लव जिहाद के आरोप, हिंदू गर्लफ्रेंड से पढ़वाते हैं कुरान की आयतें? जानें वायरल दावों का सच
समीर रिजवी पर लगे लव जिहाद के आरोप, हिंदू गर्लफ्रेंड से पढ़वाते हैं कुरान की आयतें? जानें सच
चुनाव आयोग का बंगाल को लेकर बड़ा फैसला, 165 एडिशनल काउंटिंग और 77 पुलिस ऑब्जर्वर किए नियुक्त
चुनाव आयोग का बंगाल को लेकर बड़ा फैसला, 165 एडिशनल काउंटिंग और 77 पुलिस ऑब्जर्वर किए नियुक्त
ईरान की आर्थिक घेराबंदी, अमेरिका की वजह से करोड़ों का नुकसान! ठप पड़ा तेल निर्यात
ईरान की आर्थिक घेराबंदी, अमेरिका की वजह से करोड़ों का नुकसान! ठप पड़ा तेल निर्यात
Jabalpur cruise accident: बगरी डैम हादसे की एक और तस्वीर वायरल, मौत भी न कर पाई मां-बेटे को जुदा; रो पड़े यूजर्स
बगरी डैम हादसे की एक और तस्वीर वायरल, मौत भी न कर पाई मां-बेटे को जुदा; रो पड़े यूजर्स
अब ChatGPT होगा और भी सिक्योर! OpenAI ने लॉन्च किया ये नया फीचर, अब कोई नहीं कर पाएगा हैक
अब ChatGPT होगा और भी सिक्योर! OpenAI ने लॉन्च किया ये नया फीचर, अब कोई नहीं कर पाएगा हैक
Embed widget