एक्सप्लोरर

बिहार: 2020 में होंगे विधानसभा चुनाव, नीतीश कुमार के खिलाफ खुलकर क्यों नहीं उतर रहा है विपक्ष?

तेजस्वी यादव चुप हैं लेकिन उनकी पार्टी के बड़े नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने का न्यौता दे चुके हैं. हम पार्टी के मुखिया जीतन राम मांझी भी नीतीश पर नरम हैं. उधर जेडीयू भी लालू परिवार पर ज्यादा हमलावर नहीं है.

पटना: बिहार में इन दिनों सीएम नीतीश कुमार पर विरोधी और सहयोगी दोनों ‘मेहरबान’ हैं. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव लोकसभा में मिली करारी शिकस्त के बाद से ही बिहार से गायब हैं. बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में चमकी बीमारी से बच्चों की मौत होती रही पर तेजस्वी यादव का दौरा तो छोड़ दीजिए कोई बयान तक नहीं आया. माना जा रहा है कि तेजस्वी पारिवारिक कलह और राजनीतिक हार से परेशान हैं. कयास ये लगाया जा रहा है कि कोइ समाधान निकलने के बाद ही वे सक्रिय होंगे.

28 जून से बिहार विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है और 27 जून को आरजेडी विधायक दल की बैठक होने वाली है लेकिन तेजस्वी का कोई आता पता नहीं है. उधर सरकारी बंगले पर करोड़ों रुपये खर्च करने के मामले में भवन निर्माण विभाग ने तेजस्वी को क्लीन चिट दे दिया. ऐसे में आरोप लगाने वाले डिप्टी सीएम सुशील मोदी उखड़ गए और उन्होंने क्लीन चिट की बात को नकार दिया.

तेजस्वी भले चुप हैं लेकिन उनकी पार्टी के बड़े नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने नीतीश को महागठबंधन में आने का न्योता भी दे दिया. महागठबंधन के एक और सहयोगी दल हम के मुखिया जीतन राम मांझी भी नीतीश के प्रति नरम हैं. महागठबंधन ने नेता नीतीश पर नरम हैं लेकिन बीजेपी के खिलाफ जमकर बोल रहे.

वहीं बीजेपी एमएलसी सच्चिदानंद सिंह ने नीतीश को निशाने पर लिया और कहा कि जेडीयू पर गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने का आरोप लगाया. इसपर जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने जवाब दिया और बीजेपी से कार्रवाई की मांग कर दी.

दूसरी तरफ जेडीयू ने अपने प्रवक्ता डॉ अजय आलोक को ममता बनर्जी के खिलाफ बोलने पर इस्तीफा देने को कह दिया. अजय आलोक, ममता बनर्जी पर लगातार बयान दे रहे थे. नीतीश ने आरजेडी के महागठबंधन में आने के न्यौते को न ही खारिज़ किया और न ही स्वागत. नीतीश ने कहा कि वे ऐसी बातों का नोटिस ही नहीं लेते.

जेडीयू भी लालू परिवार पर ज़्यादा हमलावर नहीं है जबकि सुशील मोदी लगातार तेजस्वी यादव, लालू यादव और राबड़ी देवी पर बयान जारी कर रहे हैं. फिलहाल बिहार में ऐसे कई उदाहरण रोज़ सामने आ रहे हैं जिसके आधार पर ये कहना गलत नहीं होगा कि 2020 विधानसभा चुनाव की पटकथा लिखनी शुरू हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सुक्खू के बार-बार दिल्ली दौरे पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- 'कोई खिचड़ी...'
CM सुक्खू के बार-बार दिल्ली दौरे पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- 'कोई खिचड़ी...'
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
DU के हिंदू कॉलेज में टीचर्स का प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाने के लिए हल्ला बोल
DU के हिंदू कॉलेज में टीचर्स का प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाने के लिए हल्ला बोल
योगी सरकार में मिशन शक्ति से बेटियों को नेतृत्व का अवसर, 4 छात्राओं को मिली कमान
योगी सरकार में मिशन शक्ति से बेटियों को नेतृत्व का अवसर, 4 छात्राओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget