एक्सप्लोरर

नोएडा: फ्रिज में रखा गौवंश का 20 किलो मांस बरामद, दो आरोपी भी गिरफ्तार

नोएडा में एक व्यक्ति के मकान से गौवंश का मांस बरामद हुआ है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर से फ्रिज में रखे लगभग 20 किलो मांस को बरामद किया है.

नोएडा: थाना जारचा क्षेत्र के नूरपुर गांव में एक व्यक्ति के मकान से गौवंश का मांस बरामद हुआ है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर से फ्रिज में रखे लगभग 20 किलो मांस को बरामद किया है. पशुओं को काटने में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार एवं अवैध बंदूक और जिंदा कारतूस भी मिले हैं.

पुलिस ने आरोपी का सहयोग करने वाले उसके पड़ोसी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पशु चिकित्सा विभाग की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर मांस के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए मथुरा वेटेनरी लैब भेजा जाएगा.

दादरी के पुलिस उपाधीक्षक अवनीश कुमार ने बताया कि जारचा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नूरपुर गांव के एक घर पर गौवंश का मांस रखा है.

उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरन्त उक्त स्थान पर पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस को मिली सूचना सही साबित हुई और आरोपी के फ्रिज से लगभग 20 किलो मांस बरामद कर लिया.

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि उसका पड़ोसी भी इस घटना में शामिल था. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को पशु क्रूरता कानून, गौवंश कानून और अवैध शस्त्र रखने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है.

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व थाना जारचा क्षेत्र के ही बिसाहड़ा गांव में गोवंश की हत्या के चलते उन्माद फैल गया था तथा लोगों ने पीट-पीटकर अखलाक नामक व्यक्ति की हत्या कर दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget