एक्सप्लोरर

बिहार: नीतीश कुमार ने भगवान बुद्ध की 70 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया

यह प्रतिमा घोरा कटोरा झील के बीच में 32 मीटर व्यास वाले स्तंभ पर स्थित है. यह 45 हजार घन फुट गुलाबी बलुआ पत्थर से बनाया गया है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को प्रदेश के नालंदा जिले के राजगीर में भगवान बुद्ध की 70 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया. सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने आज मंत्रोच्चारण के बीच बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया. यह प्रतिमा देश में बुद्ध की दूसरी सबसे ऊंची प्रतिमा है. इस दौरान महाबोधि मंदिर के मुख्य बौद्ध भिक्षु भंते छालिंदा भी मौजूद थे.

यह प्रतिमा घोरा कटोरा झील के बीच में 32 मीटर व्यास वाले स्तंभ पर स्थित है. यह 45 हजार घन फुट गुलाबी बलुआ पत्थर से बनाया गया है. सीएम एक नाव में सवार होकर झील में गए और भगवान बुद्ध की प्रतिमा की परिक्रमा करते हुए प्रार्थना की.

इसके बाद मीडिया से बातचीत में नीतीश ने कहा, "घोरा कटोरा झील एक ऐतिहासिक स्थल है. यह एक प्राकृतिक झील है जो चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है जहां भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई है." उन्होंने कहा कि जो लोग इस झील में आयेंगे उन्हें भगवान बुद्ध की प्रार्थना करने का लाभ मिलेगा.

मुख्यमंत्री ने बताया, "पर्यटन के लिहाज से यहां एक सुंदर पार्क बनाया जा रहा है. मुझे इस बात का पूरा भरोसा है कि घोरा कटोरा पर्यावरण पर्यटन के लिए एक प्रमुख स्थान के रूप में उभरेगा. यहां डीजल और पेट्रोल वाहन को आने की अनुमति नहीं होगी. यहां केवल इलेक्ट्रानिक वाहन को ही अनुमति दी जाएगी." उन्होंने कहा, " इस खास इलाके में लोगों को पैदल आना होगा अथवा वह साइिकल से या फिर तांगे (घोड़ा गाड़ी) से आ सकेंगे.

इस स्थान को सभी धर्मों से जुड़ा हुआ बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ऐसा कहा जाता है कि इस स्थान पर गुरू नानक देवजी भी आए थे. उन्होंने कहा कि सिख समुदाय के कुछ लोगों ने गुरू नानक शीतल कुंड के निकट गुरूद्वारा बनाने की इच्छा जाहिर की है. इसके लिए केंद्र सरकार और वन विभाग ने हरी झंडी दे दी है और इसके लिए काम जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने इसके बाद तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का भी उद्घाटन किया.

यह भी पढ़ें-

तेज प्रताप ने तलाक की अर्जी पर ट्वीट कर कहा- ...टूटे से फिर ना जुटे, जुटे गांठ परि जाये

बीजेपी को कुशवाहा की अंतिम चेतावनी, कहा- चाहता हूं मोदी पीएम बनें लेकिन सम्मान से समझौता नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुशासन में यूपी बना रोल मॉडल, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की तारीफ
सुशासन में यूपी बना रोल मॉडल, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की तारीफ
'सही पद पर सही अधिकारी होगा तैनात, कार्य प्रदर्शन को जोड़ा जाएगा एसीआर'- CM योगी
'सही पद पर सही अधिकारी होगा तैनात, कार्य प्रदर्शन को जोड़ा जाएगा एसीआर'- CM योगी
Explained: अंडरवर्ल्ड मुंबई से ही क्यों शुरू हुआ? जबकि दिल्ली राजधानी और कोलकाता के किनारे समुद्र
अंडरवर्ल्ड मुंबई से ही क्यों शुरू हुआ? जबकि दिल्ली राजधानी और कोलकाता किनारे समुद्र
'अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी', आजम खान से मुलाकात पर राजभर का तंज
'अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी', आजम खान से मुलाकात पर राजभर का तंज

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget