एक्सप्लोरर

सर्वदलीय बैठक में नीतीश कुमार ने कहा- चीनी सामान पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा, बहिष्कार करें

पीएम मोदी की तरफ से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी फैसला लेंगे, हम उनके साथ हैं.

पटना: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से भारत-चीन सीमा के हालात पर चर्चा करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए. सीएम नीतीश ने अपने संबोधन में  सबसे पहले बैठक बुलाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और शामिल होने वाले सभी  राजनीतिक दलों के अध्यक्षों का अभिनंदन किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि चीन की हरकत पर पूरे देश में ऐसा माहौल है कि सभी लोग एकजुट हैं और इसका बदला लेना चाहते  हैं. उन्होंने भारत-चीन सीमा पर स्थित गलवान घाटी में शहीद हुए सभी जवानों के प्रति अपने और अपनी पार्टी की तरफ से श्रद्धांजलि दी और कहा कि शहीद होने वाले 20 जवानों में से पांच जवान बिहार के थे.

चीन मसले पर नहीं कोई राजनीतिक दलों में मतभेद

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी तरफ से शहीदों के सम्मान में उनके परिवार के लिये हर संभव मदद कर रही है. पूरे देश में इस घटना से आक्रोश है. उन्होंने कहा कि यह देश की एकता और अखंडता का सवाल है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरा देश एकजुट है, इसमें राजनीतिक दलों के बीच कोई मतभेद नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने अपनी तरफ से हमेशा कोशिश की है कि चीन के साथ अच्छा संबंध  हो.

चीन से आया कोरोना वायरस- नीतीश कुमार

सीएम ने कहा, “बचपन में वे हिन्दी-चीनी, भाई-भाई का नारा सुना करते थे लेकिन चीन का रवैया भारत के प्रति अच्छा नहीं रहा है और उसे भारत से चिढ़ है. सच्चाई जो भी हो, आम अवधारणा यही है कि कोरोना वायरस वुहान के बायोलॉजिकल लैब से ही निकला और कुछ ऐसा हुआ कि वह पूरे विश्व में फैला. कोरोना वायरस नेचुरल नहीं है क्योंकि इसका तापमान, मौसम और क्षेत्र से कोई संबंध नहीं है.’’

चीन से आया सामान पर्यावरण के लिए गंभीर संकट

मुख्यमंत्री ने कहा कि चीन से जो भी सामान अपने देश में आता है,  उसके कारण पर्यावरण को भी संकट हो रहा है. खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक आइटम भारतीय बाजार में भारी संख्या में बिक रहे हैं. खिलौनों में प्लास्टिक का बहुत ज्यादा प्रयोग होता है. यह इको फ्रेंडली भी नहीं है. इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है. इलेक्ट्रॉनिक सामानों के कारण इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट जेनरेट हो रहा है, जो पर्यावरण के लिये गंभीर संकट पैदा कर रहा है.

चीन का सामान टिकाऊ नहीं करें बहिष्कार

नीतीश कुमार ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि चीन का उत्पाद टिकाऊ नहीं है. दाम कम होने की वजह से लोग इसे खरीद लेते हैं. उन्होंने कहा कि हमलोग बिना किसी कारण विवाद पैदा नहीं करते हैं. हमलोग चीनी उत्पाद की खरीददारी न करें, इसके लिए पहले के एग्रिमेंट पर भी विचार करने की जरूरत है. हमलोगों को स्वदेशी सामानों को बढ़ावा देना चाहिए, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्रे मोदी की प्राथमिकता सूची में भी है.

चीन अपमानित कर रहा, बर्दाश्त नहीं करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा देश आगे बढ़े, इसके लिए हम सब एकजुट हैं. अगर चीन अपमानित कर रहा है तो इसे बर्दाश्त करने की जरूरत नहीं है. अगर चीन भारत के भू-भाग पर कब्जा करने के बारे में सोचता है तो यह उसके लिए असंभव है. हम सभी को एकजुट रहना चाहिए हम सभी दलों का कर्तव्य है कि एकजुट रहकर केन्द्र का समर्थन करें. प्रधानमंत्री को निर्णय लेना है. प्रधानमंत्री जो निर्णय लेंगे, हम सभी उनके साथ हैं.

वीडियो कांफ्रेंसिंग की शुरुआत में भारत-चीन सीमा पर स्थित गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों के सम्मान में सभी लोगों ने खड़े होकर दो मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

क्या बीजेपी में हो सकती है वापसी, शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया ये दिलचस्प जवाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
दिल्ली: इंस्टाग्राम पर कुर्ती के ऐड की आड़ में 30 करोड़ की ठगी का खेल, 7 अरेस्ट
दिल्ली: इंस्टाग्राम पर कुर्ती के ऐड की आड़ में 30 करोड़ की ठगी का खेल, 7 अरेस्ट
'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget