एक्सप्लोरर

क्या बीजेपी में हो सकती है वापसी, शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया ये दिलचस्प जवाब

श्त्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जब में राजनीति में आया तो सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी में आया, मेरी ट्रेनिंग यहां हुई. उन्होंने कहा कि वह अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, नानाजी देशमुख को नहीं भूल सकते.

पटना: बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा का मन डोल रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी पर अक्सर निशाना साधने वाले शत्रुघ्न सिन्हा के मुंह से पीएम मोदी की तारीफ निकली है. तारीफ का अंदाज भी कुछ ऐसा जो ये ज़ाहिर करता है कि कांग्रेस पार्टी से उनका मोहभंग हो गया है. सवाल ये कि क्या बिहारी बाबू बीजेपी में घर वापसी के लिए तैयार हैं? क्या उन्हें बीजेपी से सिग्नल का इंतज़ार है. इन्हीं सब सवालों पर एबीपी न्यूज ने उनसे बातचीत की.

कोरोना के लिए किसे दोषी मानते हैं?

शत्रुघ्न सिन्हा ने इस सवाल पर कहा, “जब नमस्ते ट्रंप हो रहा था तो ब्यूरोक्रेट कहां थे. उन्हें बताना चाहिए था कि क्या करना है.’’ वहीं लॉकडाउन के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री को दोष नहीं दे रहे हैं.

बीजेपी को अपना घर बताया

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, “मेरा कोई भारतीय जनता पार्टी से झगड़ा नहीं है. मेरा तो पहला परिवार रहा है. मेरा लालन पालन हुआ है. मेरी अपब्रिगिंग हुई है. ट्रेनिंग मिली है भारतीय जनता पार्टी में. नाना जी देशमुख मुझे लेकर गए थे. अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी जी, बिहार में कैलाशपति मिश्रा जी, दिल्ली में मदन लाल खुराना जी, मैं इनका ऋण कैसे भूल जाऊंगा. मैं इनका एहसान कैसे भूल जाऊंगा. जिन कारणों से दूरियां हुई हैं वे कारण आप तमाम लोगों को पता है. मैंने जनहित में बात की, राष्ट्रहित में बात की हमारे कुछ लोगों को पसंद नहीं आया. जो भी दूरियां हुईं इसका मतलब यह नहीं कि मैं ज़हर उगलना शुरू कर दूं. इसलिए अभी भी राष्ट्रहित में ही बात कर रहा हूं.”

क्या घर वापसी हो सकती है?

इस पर उन्होंने कहा, “देखिए जब में राजनीति में आया तो सबसे पहले सही मायने में भारतीय जनता पार्टी में आया. राजनीति में जब मेरी आंख खुली तो नानाजी देशमुख, आडवाणी जी को देखा. मैं बिहार बचाओ आंदोलन से जुड़ा था.” यह पूछने पर कि क्या वापसी हो सकती है? उन्होंने कहा, “ये कहानी फिर सही.”

शत्रुघ्न सिन्हा ने योग दिवस के लिए पीएम मोदी का आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा, “21 जून को योग दिवस है. पीएम मोदी का आभारी हूं जिन्होंने इसे आगे बढाया.”

आने वाले बिहार चुनाव पर क्या बोले?

इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “जो बिहार में हो रहा है उससे प्रसन्न नहीं हूं. लोकसभा चुनाव में मैं हारा या हराया गया यह अब भी सवाल है. अभी मुसीबतों से भिड़ने की घड़ी आ गई है. रणनीति बन रही है. राय मशविरा हो रहा है. उस पर बात होगी.”

सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शत्रुघ्न सिन्हा बोले- बहुत क्रूर होती है फिल्म इंडस्ट्री, मैंने भी झेली है 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Poonch Landslide: पुंछ में लैंडस्लाइड से तबाही, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
पुंछ में लैंडस्लाइड से तबाही, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
Thane News: बॉयफ्रेंड की हत्या के बाद गर्लफ्रेंड फरार, बाथरूम में मिली लाश, बहता छोड़ा पानी
ठाणे: बॉयफ्रेंड की हत्या के बाद गर्लफ्रेंड फरार, बाथरूम में मिली लाश, बहता छोड़ा पानी
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget