एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार का पीछा नहीं छोड़ रहा है शेल्टर हाउस कांड का 'जिन्न'

मंजू वर्मा के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री ने भले ही डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की हो लेकिन अब आजरेडी के नेताओं का कहना है कि नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर कुर्सी छोड़ देनी चाहिए. फिलहाल नीतीश चौतरफा हमलों से घिर हुए हैं.

नई दिल्ली: नीतीश कुमार की अपनी एक अलग ही सियासी छवि रही है. खासकर बिहार की महिलाओं औऱ लड़कियों  के बीच नीतीश लोकप्रिय हैं. चुनावी राजनीति में उनकी ये पूंजी किसी भी पार्टी की रणनीति को चुनौती देती दिखती है. जाहिर है मुजप्फरपुर शेल्टर होम कांड ने विपक्ष को नीतीश कुमार की इस छवि को कटघरे में खड़ा करने का मौका दे दिया. मामले पर उनकी चुप्पी और मंत्री का इस्तीफा तुरंत नहीं लेने से उनकी इस छवि को धक्का भी लगा. विपक्ष इस मजबूत मुद्दे को यूं ही हाथ से जाने देने के मूड में नहीं है. इसलिए वो लगातार इस मुद्दे को उठाकर उनके इस मजबूत किले को कमजोर करने की कोशिश में जुटा हुआ है. साफ है शेल्टर हाउस कांड का 'जिन्न' नीतीश का पीछा नहीं छोड़ रहा है.

मंजू वर्मा के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री ने भले ही डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की हो लेकिन अब आजरेडी के नेताओं का कहना है कि नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर कुर्सी छोड़ देनी चाहिए. फिलहाल नीतीश चौतरफा हमलों से घिर हुए हैं. आरजेडी के तेवर से साफ है वो नीतीश कुमार को बिहार में इस मुद्दे पर लगातार घेरती रहेगी.

दरअसल साल 2005 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद जब नीतीश कुमार ने आरजेडी को सत्ता से बेदखल किया और सीएम की कुर्सी संभाली तब से ही महिलाओं के लिए विशेष योजना चलानी शुरू कर दी. चाहे बिहार में लड़कियों को साइकिल बांटनी हो या फिर स्कूल ड्रेस के लिए पैसे मुहैया कराने हों, नीतीश कुमार ने इस पर विशेष ध्यान दिया.

धीरे-धीरे जनता के बीच नीतीश कुमार की छवि एक विश्वसनीय नेता के तौर पर गहरी होती चली गई. इसका असर चुनावों में भी देखने को मिला और महिलाओं ने नीतीश कुमार को बढ़-चढ़ कर वोट दिया. शराबबंदी भी इसका एक बहुत बड़ा उदाहरण है. बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू कर नीतीश कुमार ने महिलाओं का फिर से विश्वास जीत लिया.

लेकिन शेल्टर हाउस कांड ने सीएम नीतीश की छवि को नुकसान पहुंचाया है. विपक्षी पार्टियां खासकर तेजस्वी यादव ने बिहार से लेकर दिल्ली तक नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. अब इसका असर चुनावों पर कितना होगा ये तो आना वाला वक्त बताएगा, फिलहाल नीतीश के सामने ये चुनौती है कि वे कैसे इससे बाहर निकलते हैं.

शेल्टर हाउस कांड का मामला सीधा-सीधा बच्चियों से जुड़ा है. इसमें कुल 34 बच्चियों के साथ रेप की पुष्टि हुई. बाद में हुए हंगामे के बाद नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की और मामला सीबीआई के हाथों में है. विपक्ष के दावे के मुताबिक उन्हीं के बनाए दबाव के बाद नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की.

मामला अप्रैल में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस की शेल्टर होम ऑडिट रिपोर्ट के सामने आने के बाद प्रकाश में आया. रिपोर्ट में मुजफ्फरपुर बालिका गृह में बच्चों के साथ दुराचार की बात सामने आई थी. मामले के सामने आने के बाद शेल्टर होम से बच्चियों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
बिहार में एक साथ 10 दारोगा को DIG ने कर दिया सस्पेंड, पुलिस महकमे में हड़कंप, क्या है मामला?
बिहार में एक साथ 10 दारोगा को DIG ने कर दिया सस्पेंड, पुलिस महकमे में हड़कंप, क्या है मामला?
मुंबई में फट पड़ा आसमान! सिर्फ पांच घंटे में 70mm से ज्यादा बारिश, शहर में रेड अलर्ट जारी
मुंबई में फट पड़ा आसमान! सिर्फ पांच घंटे में 70mm से ज्यादा बारिश, शहर में रेड अलर्ट जारी
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

वीडियोज

Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?
Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! तेहरान पहुंचे भारत के हर धर्म के प्रतिनिधि, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! तेहरान पहुंचे भारत के हर धर्म के प्रतिनिधि, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
केतन अग्रवाल मर्डर केस: चैट में कोड वर्ड और निकनेम का दावा, सिया-चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज- रुला देगा वीडियो
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज
Embed widget