एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में रह चुकी लड़की से गैंगरेप मामले में NCW ने जांच समिति गठित की

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ये समिति इस सप्ताह के बाद बिहार का दौरा करेगी. हो सका तो ये समिति बिहार के सीएम नीतीश कुमार से भी मुलाकात करेगी. रेखा शर्मा ने कहा कि बिहार में अपराध दर में बढ़ोतरी हुई है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में रह चुकी एक लड़की से चलती कार में गैंगरेप के मामले की जांच के लिए सोमवार को एक समिति गठित की. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के नेतृत्व वाली समिति इस सप्ताह बाद में बिहार का दौरा करेगी और पीड़िता, डीजीपी और संभवत: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेगी.

रेखा शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘बिहार से हमारे सदस्य नियमित दौरे करते हैं और उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के मामलों को उठाया है लेकिन चीजों में सुधार होता प्रतीत नहीं हो रहा है. मैं सभी मामलों पर निजी तौर पर बिहार के डीजीपी से और संभव हुआ तो बिहार के मुख्यमंत्री के साथ भी चर्चा करूंगी.’’ उन्होंने कहा,‘‘वह पहले से पीड़िता है, उसकी मदद करने के बजाय उसे इस सब से गुजरना पड़ा. हम उसे वह सभी मदद मुहैया कराएंगे जिसकी उसे जरूरत है या जिसकी वह मांग करेगी. हमें उसकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी होगी.’’

आयोग ने बिहार के पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी कर मामले को प्राथमिकता देने और जांच को तेजी से पूरा करने को कहा है. मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में रह चुकी लड़की से पिछले सप्ताह पश्चिम चम्पारण के बेतिया शहर में एक चलती कार में कथित रूप से चार व्यक्तियों ने गैंगरेप किया.

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामला 2018 में मीडिया की सुर्खियों में आया था जब टाटा इन्स्टिट्यूट ऑफ सोशल सायन्सेस (टीआईएसएस) ऑडिट में यह बात सामने आयी थी कि एक एनजीओ द्वारा संचालित सरकारी सहायता प्राप्त शेल्टर होम में 30 से अधिक लड़कियों से कथित तौर पर रेप किया गया.

पुलिस ने कहा कि लड़की ने बेतिया नगर पुलिस थाने में दर्ज करायी गई अपनी शिकायत में कहा है कि चार लागों ने उसे जबर्दस्ती उस समय अपने वाहन में खींच लिया जब वह क्षेत्र से गुजर रही थी और उससे गाड़ी में रेप किया.

रेखा शर्मा ने कहा कि बिहार में अपराध दर में वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा, ‘‘अपराध कानून संशोधन अधिनियम, 2013 के प्रभावी होने के बावजूद बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध में वृद्धि हो रही है और मैं हालिया दुर्भाग्यपूर्ण घटना के साथ-साथ इसे भी डीजीपी के साथ बातचीत में उठाऊंगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे यहां बिहार से एक सदस्य हैं जो राज्य में महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए अथक परिश्रम कर रही हैं. उन्होंने अधिकारियों से कई बार मुलाकात की लेकिन हालात बेहतर होते नहीं दिख रहे हैं.’’

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: गैस किल्लत से महंगी हुई सहरी की थाली, मुरादाबाद में होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा संकट
LPG Crisis: गैस किल्लत से महंगी हुई सहरी की थाली, मुरादाबाद में होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा संकट
Bihar Rajya Sabha Elections: NDA के पास 12 अतिरिक्त वोट! महागठबंधन की कोशिशों पर मंत्री अशोक चौधरी का तंज
बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA के पास 12 अतिरिक्त वोट! महागठबंधन की कोशिशों पर मंत्री अशोक चौधरी का तंज
Delhi News: मेट्रो के सबसे बड़े फैन! 24 साल से हर नई लाइन की पहली ट्रेन में सफर, केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मान
मेट्रो के सबसे बड़े फैन! 24 साल से हर नई लाइन की पहली ट्रेन में सफर, केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मान
'चप्पल-जूता चलके जेल...', गढ़मुक्तेश्वर में पर्यटन के काम को लेकर प्रोजेक्ट मैनेजर पर भड़के BJP विधायक
'चप्पल-जूता चलके जेल...', गढ़मुक्तेश्वर में पर्यटन के काम को लेकर प्रोजेक्ट मैनेजर पर भड़के BJP विधायक

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Lebanon War: हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
US Israel Iran War: '...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
'...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
Why Hands Go Numb At Night: सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
Lunar Heritage: चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
Embed widget