नोएडा में भीड़ ने राष्ट्र विरोधी होने का आरोप लगा कर मुस्लिम युवक से की मारपीट
थाना दादरी क्षेत्र के गांव घोड़ी-बछेड़ा में एक समुदाय के सैकड़ों लोगों ने दूसरे समुदाय के युवक पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने व सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी टिप्पणी करने का आरोप लगाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया.

नोएडा: थाना दादरी क्षेत्र के गांव घोड़ी-बछेड़ा में एक समुदाय के सैकड़ों लोगों ने दूसरे समुदाय के युवक पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने व सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी टिप्पणी करने का आरोप लगाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया.
एसपी ग्रामीण विनीत जायसवाल ने बताया कि आरिफ नाम के युवक पर गांव के ही कुछ लोगों ने कल दोपहर आरोप लगाया कि उसने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए हैं और सोशल मीडिया पर देशद्रोही बातें कही हैं.
इससे लोगों में आक्रोश फैल गया और मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हो गए. इन लोगों ने आरिफ के साथ मारपीट भी शुरू कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस व अधिकारियों ने लोगों को समझा- बुझा कर मामला शांत कराया.
एसपी ने बताया कि इस मामले में करीब 100 हमलावर लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए आरिफ का फोन साइबर सेल को सौंप दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
बलिया और बाराबंकी से फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले गिरफ्तार
अलीगढ़: प्रशासन के आश्वासन के बाद एएमयू के छात्रों का धरना हुआ खत्म
Source: IOCL






















