लखनऊ: पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए मुलायम सिंह यादव
मुलायम सिंह यादव को पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पातल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले अप्रैल और जून के महीने में वे उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. मुलायम सिंह यादव यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद हैं.

लखनऊ: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता मुलायम सिंह यादव को लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया है. पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें संजय गांधी पीजीआई में चेकअप के लिए ले जाया गया. 79 साल के मुलायम सिंह यादव ने बीते लोकसभा चुनाव में मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की. इसी साल जून में भी उनकी तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 26 अप्रैल को भी मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
पीजीआई के निदेशक का बयान
पीजीआई के निदेशक डॉ राकेश कपूर ने कहा कि पेट में दर्द की शिकायत के बाद मुलायम सिंह यादव पीजीआई आए. इमरजेंसी में सभी रूटीन जांच को संपन्न किया गया. राकेश कपूर ने बताया कि जांच में कोई गंभीर शिकायत नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि नेताजी की इच्छाअनुसार ही उन्हें यहां से डिस्चार्ज किया जाएगा.
देश के लिए कई पदक जीतने वाली महिला एथलीट ने युवक पर लगाया मारपीट का आरोप
इकबाल अंसारी ने कहा- कुछ लोग मस्ज़िद पर अब भी राजनीति कर रहे हैं
यह भी देखें
Source: IOCL

























