एक्सप्लोरर

देश के लिए कई पदक जीतने वाली महिला एथलीट ने युवक पर लगाया मारपीट का आरोप

अंतर्राष्ट्रीय महिला एथलीट पूनम तोमर ने एक युवक पर सरेराह मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस इस मामले को आपसी लेन देन का बता रही है.

नई दिल्ली: भारत के लिए अब तक विदेशों तक में कई पदक जीत चुकी महिला एथलीट ने अपने ही शहर में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं. अंतर्राष्ट्रीय महिला एथलीट पूनम तोमर ने एक सीमेंट विक्रेता पर बीच सड़क पर हमला करने का आरोप लगाया है. साथ ही पूनम ने सिविल लाइन थाने में तहरीर भी दी है. हालांकि पुलिस मामले को लेनदेन से जुड़ा बता रही है.

दरअसल मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र के तोपखाना बाजार की रहने वालीं पूनम तोमर अंतरराष्ट्रीय एथलीट हैं. पूनम के मुताबिक इन दिनों वह दिल्ली रेलवे में तैनात हैं. जिसके चलते वह अपने पति के साथ दिल्ली में ही रह रही हैं. पूनम का आरोप है कि क्षेत्र के कुछ दबंग तोपखाना स्थित खाली पड़े उनके मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं. पूनम ने बताया वह किसी काम से मेरठ आई थीं और अपने पति के साथ कार से मवाना रोड जा रही थीं. इसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने साइड मारकर उनकी कार रुकवा ली. इसके बाद युवक ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए पूनम और उनके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी.

घटना के बाद सिविल लाइन थाने पहुंची बदहवास महिला एथलीट ने पुलिस को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी. उधर, एथलीट के पीछे पीछे युवक भी थाने पहुंच गया और अपने ऊपर लगे आरोप को झूठा बताया. एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि महिला एथलीट ने एक साल पहले अपने मकान के निर्माण के लिए आरोपी की दुकान से सीमेंट उधार लिया था. जिसके बाद आज युवक ने अपने पैसों का तकाज़ा किया और महिला एथलीट और उनके पति को रोका लिया. इसी बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई. उन्होंने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
कैसा है इंडिया ब्लॉक की 'मॉक पार्लियामेंट' का सेटअप? असल संसद से कितना मिलता जुलता
कैसा है इंडिया ब्लॉक की 'मॉक पार्लियामेंट' का सेटअप? असल संसद से कितना मिलता जुलता
'आप तो सोने का चम्मच लेकर', अभिषेक बनर्जी पर भड़कीं अग्निमित्रा बोलीं- 'आपको लोग पसंद नहीं करते'
'आप तो सोने का चम्मच लेकर', अभिषेक बनर्जी पर भड़कीं अग्निमित्रा बोलीं- 'आपको लोग पसंद नहीं करते'
पश्चिम बंगाल BJP के दो गुट हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा
पश्चिम बंगाल BJP के दो गुट हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget