एक्सप्लोरर

अगले सप्ताह शुरू होगा गोवर्धन का लक्खी मेला, ईको फ्रेंडली होगा पूरा इलाका

मथुरा जनपद में आषाढ़ मास की पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) के अवसर पर हर साल लगने वाला ‘मुड़िया पूनो’ मेला इस साल 23 जुलाई से शुरू होकर 27 जुलाई तक चलेगा.

मथुरा: मथुरा जनपद में आषाढ़ मास की पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) के अवसर पर हर साल लगने वाला ‘मुड़िया पूनो’ मेला इस साल 23 जुलाई से शुरू होकर 27 जुलाई तक चलेगा. जिला प्रशासन ने मेला परिसर को 6 सुपर जोन, 21 जोन व 60 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के व्यापक इंतजाम किए हैं. जनपद व आगरा के बाहर से भी भारी संख्या में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मियों की मांग शासन से की गई है. जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया, "मुड़िया पूर्णिमा मेले की व्यवस्था के लिए मेला परिसर को 6 सुपर जोन, 21 जोन व 60 सेक्टरों में बांटा गया है." उन्होंने कहा,"हर सुपर जोन की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी की होगी तथा हर जोन को उप जिलाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक संभालेंगे." उन्होंने बताया, "मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए मथुरा से गोवर्धन जाने वाला मार्ग पूरी तरह से वन-वे रहेगा. 23 से 27 जुलाई तक इस रूट से किसी भी चौपहिया वाहन को गोवर्धन की ओर से वापस नहीं आने दिया जाएगा. गोवर्धन से वापसी के लिए सौंख होकर ही मथुरा पहुंचा जा सकेगा. इसके लिए जगह-जगह 21 अस्थाई पुलिस चौकी, 24 वॉच टॉवर, 65 बैरियर लगाए गए हैं." अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव और उप जिलाधिकारी (गोवर्धन) नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया, "इस साल मुड़िया पूनो मेला पूरी तरह से ईको फ्रेंडली होगा. इसके लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की ओर से नियुक्त कमिश्नर आनंद वर्धन शुक्ला स्वयं गोवर्धन में ही कैम्प कर निगरानी करेंगे." उन्होंने बताया, मेले में आने वाले भक्तों को भण्डारा-प्रसाद वितरण दोना-पत्तल और कागज से बनी प्लेटों में ही कराया जाएगा. चाय के लिए प्लास्टिक के कपों के स्थान पर मिट्टी के कुल्हड़ और कागज के कप प्रयोग किए जा सकेंगे. इस प्रकार पूरे मेले को ईको फ्रेंडली बनाने की कार्ययोजना बना ली गई है. यूपी की इन 5 खबरों को भी पढ़ें निदा खान के खिलाफ फतवा जारी, हलाला और तीन तलाक के खिलाफ उठाई थी आवाज यूपी में बच्चियों पर आफत: बदायूं में 4 और लखनऊ में 6 साल की बच्ची के साथ रेप महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे मोदी: रामगोपाल टेलीप्रॉम्पटर से पढ़ कर स्थानीय भाषा बोल पाते हैं पीएम मोदी: अखिलेश यादव साथ जी ना सके तो मौत को लगाया गले, ट्रेन के सामने आकर प्रेमी युगल ने दी जान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
अमेठी: अंकित कश्यप की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
सपा में इन लोगों को डिंपल यादव ने दिलाई सदस्यता, आजम गुट हुआ नाराज
हिमाचल प्रदेश: गारंटियों पर घिरी कांग्रेस सरकार, BJP ने बोला हमला
हिमाचल प्रदेश: गारंटियों पर घिरी कांग्रेस सरकार, BJP ने बोला हमला

वीडियोज

Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
Embed widget