एक्सप्लोरर

मेरठ: लॉकडाउन के दौरान पैदा हुए जुड़वा बच्चे, माता-पिता ने नाम रखा क्वॉरंटीन और सैनिटाइजर

मेरठ में नवजात बच्चों के माता-पिता ने कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अपने जुड़वा बच्चों का नाम क्वारंटीन और सैनिटाइजर रखा है.

मेरठ: कोरोना वायरस ने पूरे उत्तर प्रदेश में कहर मचा रखा है. कोरोना की वजह से लॉकडाउन चल रहा है और ऐसे में मेरठ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां नवजात जुड़वा बच्चों का नाम उनके माता-पिता ने क्वॉरंटीन और सैनिटाइजर रख दिया है. मेरठ के मोदीपुरम क्षेत्र में पबरसा गांव निवासी एक महिला ने शनिवार को निजी अस्पताल में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया.

दरअसल धर्मेंद्र कुमार की पत्नी रेनु का पल्लवपुरम स्थित एक महिला डॉक्टर की निगरानी में इलाज चल रहा था. शनिवार को प्रसव पीड़ा होने के बाद धर्मेंद्र ने महिला चिकित्सक से बात की, लेकिन कोरोना वायरस की आशंका के चलते महिला डॉक्टर ने प्रसव कराने से इन्कार कर दिया. ऐसे में दूसरी महिला डॉक्टर से बात की गई तो वो तैयार हो गईं.

धर्मेंद्र ने पत्नी को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला ने दो स्वस्थ बेटों को जन्म दिया. धर्मेंद्र ने बताया कि उन्होंने अपने दोनों बेटों का नाम क्वॉरंटीन और सैनिटाइजर रखा है. गांव में जब इसकी जानकारी हुई तो ऐसा नाम सुनकर कई लोगों को अचरज हुआ, लेकिन इस बीच लोग प्रसन्न भी नजर आए.

मेरठ: लॉकडाउन के दौरान पैदा हुए जुड़वा बच्चे, माता-पिता ने नाम रखा क्वॉरंटीन और सैनिटाइजर

नवजात बच्चों के माता-पिता का कहना है कि देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. बीमार लोगों को क्वारंटीन सेंटरों में भेजकर ठीक किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रति जागरूकता में भाग लेते हुए बच्चों का नाम सैनिटाइजर और क्वारंटीन रखा है. एक महीने पहले सहारनपुर में भी एक निजी अस्पताल में बच्चे का नाम सैनिटाइजर रखा गया था.

ऑनलाइन क्लास में टीचर बोली-'आई विल ज्‍वाइन द पाक आर्मी’...मचा बवाल, स्कूल ने किया सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: अमरावती सीट पर शिंदे गुट आगे, नागपुर में किसको बढ़त?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: अमरावती सीट पर शिंदे गुट आगे, नागपुर में किसको बढ़त?
सपा नेता आसिम राजा बोले- 'जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं आने देंगे आंच'
सपा नेता आसिम राजा बोले- 'जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं आने देंगे आंच'
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget