एक्सप्लोरर

मेरठ: बर्तन में पानी से लेकर एक्स-रे फिल्म से देखा गया सूर्य ग्रहण, मस्जिदों में पढ़ी गई नमाज-ए-कसूफ

आज सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण देखा गया. सूर्य ग्रहण को देखने के लिए जिले के लोगों ने अलग-अलग तरीके आजमाए. वहीं मस्जिदों में नमाज-ए-कसूफ अदा करते हुए महामारी कोरोना के खात्मे और देश में अमन-ओ-अमान की दुआ मांगी गई है.

मेरठः सदी के सबसे बड़े सूर्य ग्रहण का असर जिले में हर जगह देखा गया. सुबह दस बजे के बाद दोपहर तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए और आसमान में काले बादल छाए रहे. इस दौरान जहां मंदिरों के कपाट बंद रहे. वहीं, मस्जिदों में मुस्लिमों ने अल्लाह से तौबा मांगते हुए नमाज-ए-कसूफ अदा की गई.

दरअसल, रविवार कि सुबह दस बजे से सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण शुरू हुआ. धरती और सूरज के बीच में चांद की दखलअंदाजी के बाद आसमान पर काले बादल छाने लगे. जिसके बाद सूर्य ग्रहण को देखने के लिए जिले के लोगों ने अलग-अलग तरीके आजमाए. किसी ने छत पर बर्तन में पानी भरकर सूर्य ग्रहण का नजारा देखा तो किसी ने सड़क पर खड़े होकर एक्स-रे फिल्म के जरिए इस अभूतपूर्व दृश्य को निहारा.

कुछ लोगों ने इसे साइंस से जुड़ी घटना बताया तो कुछ धार्मिक आस्था से जुड़ा बताकर पूजा-पाठ में भी जुटे रहे. जमीअत-उल-हिंद के सदस्यों और शहर काजी ने मस्जिद में नफील की नमाज अदा की. शहर काजी जैनुल राशिद्दीन ने बताया कि जब-जब चंद्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण होता था तब हुजूर-ए-पाक इबादत में मशगूल हो जाते थे. उस समय कहर से बचने के लिए जो नमाज अदा की जाती थी उसे नमाज-ए-कसूफ कहते हैं. इसीलिए आज भी नमाज-ए-कसूफ अदा करते हुए महामारी कोरोना के खात्मे और देश में अमन-ओ-अमान की दुआ मांगी गई है.

यह भी पढ़ेंः Solar Eclipse 2020 Live Updates: देश में कई जगह दिखा रिंग ऑफ फायर का नजारा, लेकिन कई जगह छाए रहे बादल  Solar Eclipse FAQ: UPSC, SSC और Banking की परीक्षा में पूछे जा चुके हैं सूर्य ग्रहण से जुड़े ये सवाल, क्या आप जानते हैं जवाब 

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget