बिहार में दवा दुकानदार आज से अगले तीन दिनों तक हड़ताल पर, जानें क्या है मामला
पटना में सोमवार देर शाम बुलाई गई बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन(बीसीडीए) की बैठक में यह फैसला लिया गया कि दवा दुकानदार स्ट्राइक पर जायेंगे.

पटना: बिहार में दवा दुकानदार आज से अगले तीन दिनों तक राज्यव्यापी हड़ताल पर रहेंगे. बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर 22, 23 और 24 जनवरी को हड़ताल की घोषणा की है. बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच के सामने सभी थोक और खुदरा दवा दुकानदारों के साथ बीसीडीए के कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं.
क्या है मामला ? पटना में सोमवार देर शाम बुलाई गई बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन(बीसीडीए) की बैठक में यह फैसला लिया गया कि दवा दुकानदार स्ट्राइक पर जायेंगे. बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने सभी 52 हजार दवा दुकानदारों को इस शर्त पर दवा बेचने की अनुमति देने का फैसला किया था कि, उनकी दुकानों में अनिवार्य रूप से एक फार्मासिस्ट हो.लेकिन दवा दुकानदारों ने सरकार की शर्त को खारिज कर दिया. इस मुद्दे पर दवा दुकानदारों का कहना है कि बिहार में अभी मात्र साढ़े सात हजार फार्मासिस्ट हैं. ऐसे में 52 हजार दुकानों के लिए फार्मासिस्ट की व्यवस्था कैसे हो पाएगी.
क्या हैं दुकानदारों की मांगे -फार्मासिस्ट्स की समस्या के समाधान होने तक पूर्व की व्यवस्था लागू रहने देने की मांग. -दवा दुकानदारों का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई पर रोक की मांग. - दवा दुकानों के निरीक्षण में पारदर्शिता की मांग. -विभागीय निरीक्षण के दौरान उत्पीड़न पर रोक की मांग.
सरकारी अस्पतालों में मिल सकेंगी दवाएं बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के मुताबिक अगले तीन दिनों की इस हड़ताल में केवल सरकारी अस्पतालों और बड़े नर्सिंग होम में ही दवा की आपूर्ति की जाएगी. ऐसा बिहार के ड्रग कंट्रोलर के विशेष अनुरोध पर फैसला लिया गया है.
ये भी पढ़ें-
अखिलेश यादव ने स्वीकार की अमित शाह की चुनौती, कहा- जहां चाहें वहां विकास-अर्थव्यवस्था पर बहस कर लें
Source: IOCL

























