एक्सप्लोरर

अशोक चव्हाण के बयान पर हमलावर हुई BJP, पात्रा बोले- कांग्रेस का नाम 'मुस्लिम लीग कांग्रेस' कर देना चाहिए

संबित पात्रा ने कहा- कांग्रेस मुसलमानों से पूछकर ही सरकार बनाती है, किसी और धर्म के लोगों को ध्यान में रखकर नहीं.ओवैसी पर साधा निशाना, कहा- वे नए जिन्ना बनने की कोशिश कर रहे हैं. वायरल वीडियो में चव्हाण ने कहा- हमने मुसलमान भाइयों के कहने पर महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार बनाई.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और कांग्रेस के नेता अशोक चव्हाण के बयान पर महाराष्ट्र से लेकर मुंबई तक हड़कंप मच गया है. अशोक चव्हाण ने कहा था कि मुस्लिमों के कहने पर कांग्रेस शिवसेना के साथ सरकार में शामिल हुई. अब इसी बयान को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पार्टी का नाम बदलकर मुस्लिम लीग कांग्रेस कर देना चाहिए.

संबित पात्रा ने कहा, ''2 दिन पहले अशोक चव्हाण ने एक सभा में कहा कि हमने मुसलमान भाईयों के कहने पर महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार बनाई है मुस्लिमों का कहना था कि बीजेपी हमारी सबसे बड़ी दुश्मन है, इसलिए हमने शिवसेना के साथ सरकार बनाई.'' उन्होंने आगे कहा कि इसका एक ही निचोड़ है कि कांग्रेस मुसलमानों से पूछकर ही सरकार बनाती है, किसी और धर्म के लोगों को ध्यान में रखकर नहीं.

10 बड़ी बातें: नागरिकता कानून पर SC का अंतरिम आदेश से इनकार, चार हफ्ते में केंद्र से जवाब मांगा

एनसीपी नेता जितेंद्र अव्हाण को भी घेरा इसके साथ ही संबित पात्रा ने एनसीपी नेता जितेंद्र अव्हाण के बयान पर निशाना साधा. संबित पात्रा ने कहा, ''जितेंद्र अव्हाण ने कहा कि मुसलमान यहां बता सकते हैं कि उनके पूर्वज कहां दफनाए गए हैं लेकिन हिंदू वैसी कोई जगह नहीं बता पाएंगे कि उनके पूर्वजों का अंतिम संस्कार कहां हुआ.'' उन्होंने कहा कि आप सोचिए यह कितना गिरा हुआ बयान है, यह किस प्रकार की राजनीति हो रही है?

ओवैसी भाइयों पर भी संबित पात्रा ने साधा निशाना संबित पात्रा ने असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे नए जिन्ना बनने की कोशिश कर रहे हैं. संबित पात्रा ने कहा, ''असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन औवेसी ने कल कहा कि मुसलमानों ने 800 वर्ष तक इस मुल्क में हुक्मरानी और जांबाजी की है. मेरे आबा और जात ने इस मुल्क को कुतुबमीनार, चार मिनार, जामा मस्जिद दिया है. लाल किला भी मेरे आबा और दादा ने बनाया, तेरे बाप ने क्या बनाया है? ये सवाल किससे था?''

CAA समर्थित रैली में BJP विधायक ने कहा- मस्जिद में हथियार इकट्ठा किए जाते हैं, गद्दारों को सबक सिखाएंगे

अशोक चव्हाण के किस बयान पर मचा है हंगामा ? अशोक चव्हाण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में अशोक चव्हाण कहते हुए नजर आ रहे हैं कि कांग्रेस शिवसेना की सरकार में इसलिए शामिल हुई क्योंकि मुस्लिम समुदाय ने ज़ोर दिया कि अगर वो सरकार में शामिल नहीं होते हैं तो बीजेपी सत्ता में आ जाएगी. अशोक चव्हाण का ये वीडियो नांदेड़ में नागरिकता कानून के खिलाफ एक रैली का बताया जा रहा है.

वीडियो में अशोक चव्हाण कह रहे हैं, ''हमने मुसलमान भाइयों के कहने पर महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार बनाई है. मुस्लिमों का कहना था कि बीजेपी हमारी सबसे बड़ी दुश्मन है. इसलिए बीजेपी को सत्ता से रोकने के लिए शिवसेना के साथ सरकार बनानी चाहिए.''

चव्हाण ने आगे कहा, 'राज्य हमारा है. सरकार महाराष्ट्र में अपनी बनी है. बीजेपी को महाराष्ट्र में सत्ता से रोकने के लिए हम इस सरकार में शामिल हुए हैं. इसी लिए हमनें मुस्लिम भाइयों के कहने पर महाराष्ट्र में सरकार बनाई है और जब तक महाराष्ट्र में हमारी सरकार है तब तक हम यहां सीएए को लागू नहीं होने देंगे."

राम मंदिर पर बड़ी खबर, दिल्ली चुनाव से पहले ट्रस्ट का एलान कर सकता है गृह मंत्रालय- सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट से पहले सौरव दास का बड़ा ऐलान, 'कुछ ही घंटों में जंतर-मंतर...'
CJP प्रोटेस्ट से पहले सौरव दास का बड़ा ऐलान, 'कुछ ही घंटों में जंतर-मंतर...'
CJP Protest Live Updates: सीजेपी का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, मुंबई से दिल्ली के रवाना हुए दीपके-रांका
LIVE: CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, मुंबई से दिल्ली के रवाना हुए दीपके-रांका
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget