एक्सप्लोरर

भाई की कंपनी पर छापों के बाद भड़कीं मायावती, बोलीं- मेरे भाई-बहनों आदि को जबर्दस्ती परेशान किया जा रहा

भाई आनंद कुमार के खिलाफ इनकम टैक्स की कार्रवाई से मायावती भड़क गईं हैं. उन्होंने बीजेपी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुएस कहा कि बीएसपी नहीं डरेगी. इनकम टैक्स ने जब्त की है मायावती के भाई आनंद कुमार की कंपनी की 400 करोड़ की संपत्ति जब्त की है. उन पर फर्जी कंपनियों के जरिए जुटाए गए पैसे से प्लॉट खरीदने का आरोप है.

नई दिल्ली:  भाई आनंद कुमार की संपत्ति जब्त होने के बाद बीएसपी अध्यक्ष मायावती बीजेपी पर भड़क गई हैं. मायावती ने ट्वीट कर बीजेपी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है और कहा है कि बीजेपी विरोधियों को फंसाने में लगी है लेकिन उनकी पार्टी डरने और झुकने वाली नहीं है. मायावती ने ट्वीट किया, ''ऐसी ही घिनौनी हरकत इसी पार्टी की सरकार ने सन् 2003 में भी आयकर व सीबीआई आदि के जरिए हमारे विरूद्ध की थी, जो सर्वविदित है, जिसमें फिर हमें अन्त में काफी संघर्ष के बाद मा. सुप्रीम कोर्ट में न्याय मिला.''

एक दूसरे ट्वीट में मायावती ने लिखा, ''बीजेपी केन्द्र की सत्ता का अभी भी दुरुपयोग कर अपने विपक्षियों को षडयंत्र के तहत जबरन फर्जी मामलों में फंसाकर उन्हें प्रताड़ित कर रही है. इसी क्रम में अब मेरे भाई-बहनों आदि को भी जबर्दस्ती परेशान किया जा रहा है, जो अति-निन्दनीय है. लेकिन इससे बीएसपी डरने व झुकने वाली नहीं है.''

दरअसल कल आयकर विभाग ने मायावती के भाई और बीएसपी नेता आनंद कुमार की कंपनी के 400 करोड़ रुपए का सात एकड़ प्लाट जब्त किया गया है. आनंद कुमार पर यह कार्रवाई बेनामी कानून के तहत की गई. आरोप है कि जिस रकम से ये प्लाट खरीदा गया वो कमाई फर्जी कंपनियों के जरिए की गई है और ये प्लॉट नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित है.

भले ही मायावती इसे बदले की कार्रवाई बता रही हो लेकिन बीजेपी,कांग्रेस और एसपी एक सुर में सवाल खड़े कर रहे हैं. इस कार्रवाई के बाद आने वाले दिनों में भी मायावती और उनके भाई आनंद कुमार मुश्किलें बढ़ सकती हैं. आशंका जताई जा रही है कि 400 करोड़ का जो प्लॉट खरीदा गया है वो रिश्वत का भी हो सकता है, जिस पर ईडी और सीबीआई की कार्रवाई भी हो सकती है. जांच की आंच में मायावती भी आ सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget