एक्सप्लोरर

SP-BSP के कई राज्यसभा सांसद थाम सकते हैं BJP का दामन

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी को राज्यसभा में बड़ा झटका लग सकता है, उसके कई दिग्गज नेता पाला बदल कर बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. इन नेताओं में कई एसपी-बीएसपी में ऊंचे पदों पर रहे हैं.

लखनऊ: एक-एक कर यूपी के राज्यसभा सांसद बीजेपी कैंप में आ रहे हैं. नीरज शेखर और संजय सिंह तो भगवा रंग में रंग गए. अब अखिलेश यादव का साथ छोड कर सुरेंद्र नागर भी उसी राह पर हैं. सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी के चार और बीएसपी के एक सांसद भी बीजेपी में जाने की तैयारी में हैं.

सुरेंद्र नागर का राज्यसभा से इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया गया है. बस अब इंतज़ार है अमित शाह के ग्रीन सिग्नल का. फिर वे भी बीजेपी के नेता हो जायेंगे. नागर को अखिलेश यादव का क़रीबी नेता माना जाता था. बीएसपी से गौतमबुद्धनगर यानि नोएडा के सांसद रहे नागर समाजवादी पार्टी में आ गए थे. बात 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले की है. दो साल पहले वे राज्यसभा के सांसद बनाए गए. पारस नाम से उनका रियल इस्टेट और हॉस्पिटल का कारोबार है. नागर के मित्र और पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुके हैं.

एसपी को छोड़कर कई नेता थाम सकते हैं बीजेपी का दामन

बीजेपी में जाने के लिए कई सांसद लाईन में हैं. अगला नंबर ऐसे नेता का है. जिन्हें मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के बीच की कड़ी माना जाता है. समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सेठ का रियल स्टेट का कारोबार है. वे शालीमार ग्रुप के चेयरमैन भी हैं. खबर है कि वो भी अगले दो चार दिनों में राज्यसभा से इस्तीफ़ा दे देंगे. फिर उनके बीजेपी में शामिल होने का एलान होगा. संजय सेठ पार्टी के कोषाध्यक्ष भी है. मुलायम सिंह के क़रीबी दो बुजुर्ग सांसदों के भी बीजेपी में जाने की चर्चा अंतिम दौर में है.

दोनों ही नेता अखिलेश यादव के साथ तालमेल नहीं बैठा पा रहे हैं. अपने-अपने बेटों के राजनीतिक भविष्य को लेकर भी वे चिंतिंत हैं. रेवती रमण सिंह को इस बार समाजवादी पार्टी ने लोकसभा का टिकट नहीं दिया. इस बात से भी वे दुखी चल रहे हैं. उनके बेटे उज्जवल रमण सिंह भी विधायक हैं. यही हाल बेनी प्रसाद वर्मा का भी है. उनका राजनीतिक कैरियर अब बस अंतिम पड़ाव पर है. बेनी बाबू अपने बेटे राकेश वर्मा के लिए बीजेपी में कुछ ज़िम्मेदारी चाहते हैं.

बीएसपी में भी हो सकती है बड़ी टूट

समाजवादी पार्टी के ही एक और सांसद चंद्रपाल सिंह यादव का भी अपने घर में मन नहीं लग रहा है. अखिलेश यादव से उनकी बनी नहीं. वे कृभको के चेयरमैन भी हैं. इसीलिए यादव ने भी बीजेपी जाने का मन बना लिया है. राज्यसभा में सुरेंद्र नागर और नीरज शेखर के इस्तीफ़े के बाद अब सिर्फ़ ग्यारह सांसद बचे हैं. जिसमें अखिलेश के चाचा रामगोपाल यादव भी शामिल हैं.

राज्यसभा में बीएसपी के सिर्फ़ चार सांसद हैं. सतीश चंद्र मिश्र, अशोक सिद्धार्थ, वीर सिंह और राजाराम. कभी बीएसपी में मायावती के बाद नंबर दो की हैसियत वाले राजाराम अब हाशिए पर हैं. अगले साल उनका कार्यकाल ख़त्म हो रहा है. उन्हें लेकर भी अटकलें लगाई जा रही है कि वो पाला बदल कर बीजेपी में जा सकते हैं. लेकिन माना जा रहा है बाक़ी तीनों सांसद हर हाल में मायावती के साथ ही रहेंगे.

जम्मू कश्मीर: 35 A पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई इसी महीने संभव, गृह मंत्रालय रख सकता है अपना पक्ष: सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
Jehanabad News: जहानाबाद में छात्रों के आंदोलन में पत्थरबाजी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग
जहानाबाद में छात्रों के आंदोलन में पत्थरबाजी, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की फायरिंग
Abhijeet Dipke News: अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'एक स्टूडेंट पर लाठी चलेगी तो चार वोट कम होंगे'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'एक स्टूडेंट पर लाठी चलेगी तो चार वोट कम होंगे'
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा 5वें दिन भी ठप
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा 5वें दिन भी ठप

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget