एक्सप्लोरर

कुंभ मेले पर डाक टिकट जारी, मनोज सिन्हा बोले- पहले की सरकारें इससे बचा करती थीं

प्रयागराज पहुंचे केन्द्रीय संचार और रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने मीडिया सेंटर में कुंभ पर स्मारक डाक टिकट जारी किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि कुंभ पर डाक टिकट जारी करना गौरव की बात है.

प्रयागराज: प्रयागराज पहुंचे केन्द्रीय संचार और रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने मीडिया सेंटर में कुंभ पर स्मारक डाक टिकट जारी किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि कुंभ पर डाक टिकट जारी करना गौरव की बात है. उन्होंने कहा है कि पूर्व की सरकारें ऐसे आयोजनों पर स्मारक डाक टिकट जारी करने से बचती थीं लेकिन मोदी सरकार ने विश्व की अमूर्त धरोहर में शामिल कुंभ पर स्मारक डाक टिकट जारी करने का साहस दिखाया है.

उन्होंने डाक टिकट को राष्ट्र की संप्रभुता का प्रतीक बताते हुए कहा कि कई बार बड़े आयोजनों पर डाक विभाग डाक टिकट जारी होता रहा है. लेकिन कुंभ पर पहली बार स्मारक डाक टिकट जारी हुआ है. उन्होंने कहा कि कुंभ पूरे देश और विश्व के लिए भी आकर्षण का केन्द्र है. इसलिए स्मारक डाक टिकट और स्मारिका जारी की गई है.

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने किया नागा सन्यासियों की अगुवाई में अयोध्या कूच का एलान

उन्होंने कहा है कि करोड़ों लोगों की कुंभ में आस्था है और इस आयोजन को राज्य सरकार ने अविस्मरणीय बनाया है. उन्होंने कहा कि डाक विभाग ने कई क्षेत्रों में नये आयाम स्थापित किए हैं. पार्सल की शुरुआत डाक विभाग ने की है और तकनीकी का इस्तेमाल कर कोर बैंकिंग की भी शुरुआत की है.

उन्होंने कहा है कि पासपोर्ट सेवा केन्द्र भी डाक विभाग में खोले गए हैं. इसके साथ ही इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से क्रांतिकारी बदलाव की डाक विभाग में शुरुआत हो चुकी है. आज एक लाख तीस हजार शाखायें इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खुले हैं. बीमा के क्षेत्र में भी डाक विभाग जल्द कदम रखने जा रहा है.

कुंभ मेले पर ओम प्रकाश राजभर ने कही ये बड़ी बात, सीएम योगी पर भी साधा निशाना

उन्होंने कहा है कि फिलेटिली में बच्चों की अभिरुचि बढ़े इसके लिए छात्रवृत्ति दी जा रही है. केन्द्रीय संचार एवं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने अपने दौरे में सूबेदारगंज रेल टर्मिनल का सहित कई रेल परियोजनाओं को भी जनता को समर्पित किया. इस मौके पर विपक्ष के नेताओं के लगातार कुंभ दौरे और संगम में स्नान को लेकर कहा कि केन्द्र सरकार की यह वैचारिक जीत है कि जो कभी कुंभ नहीं आते थे, उन्हें भी कुंभ में आना पड़ रहा है.

राहुल, अखिलेश, मायावती जनता को बताएं कि अयोध्या में राममंदिर बनना चाहिए या नहीं- अमित शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'
दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget