घरेलू झगड़ों से परेशान शख्स ने लगाई पानी की टंकी से छलांग, अब वायरल हो रहा है वीडियो
अलीगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. आत्महत्या करने के लिए एक शख्स पानी की टंकी से कूद गया.

अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. आत्महत्या करने के लिए एक शख्स पानी की टंकी से कूद गया. उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो इलाके में वायरल हो रहा है.
अलीगढ़ के थाना दिल्ली गेट क्षेत्र में रहने वाला आदिल आत्महत्या करने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गया. लोगों ने उसे रोकने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह रुका नहीं. वो टंकी पर चढ़ कर लटक गया. लोगों ने उसे तब भी समझाया लेकिन वह आत्महत्या की नीयत से कूद गया.
इस बीच तमाम लोग वीडियो भी बनाते रहे. लोगों ने पुलिस को भी सूचना दे दी. पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आदिल टंकी से कूद चुका था. उसकी जान तो बच गई है लेकिन वह गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती है.
लोगों ने बताया कि एडीए कॉलोनी में रहने वाला आदिल एक फैक्टरी में काम करता है और उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहती. दो साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसके पास एक साल की बेटी भी है. पैसों को लेकर घर में अक्सर झगड़ा रहता था.
गंभीर रूप से घायल आदिल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. इस घटना का वीडियो पूरे इलाके में वायरल हो रहा है.
Source: IOCL
























