एक्सप्लोरर

एमपी: ‘मामा’ शिवराज के राज में दरिंदगी, मंदसौर में 7 साल की बच्ची से रेप

आरोपी ने पुलिस को बताया की बच्ची को वह स्कूल से मिठाई खिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था. बच्ची से दुष्कर्म के बाद वह उसकी हत्या करना चाहता था.

मंदसौर: मामा के नाम से मशहूर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मध्य प्रदेश में एक बार फिर बच्ची के साथ दरिंदगी हुई है. मंदसौर में सात साल की मासूम बच्ची से रेप हुआ है. रेप की घटना के बाद से मंदसौर में तनाव फैला हुआ है. क्लास तीन में पढ़ने वाली बच्ची को मिठाई देने के बाद अगवा किया गया था. फिर उसके साथ रेप किया गया.

रेप के बाद गला काटकर हत्या की कोशिश

सात साल की बच्ची से रेप के बाद गला काटकर हत्या की कोशिश भी की गई. बच्ची के पूरे शरीर को खरोंचा गया है. रेप के बाद बच्ची को खुली जगह पर फेंक दिया गया, जहां वो रात भर खून से लथपथ हालत में भीगती रही. बच्ची की त्वचा भी गल गई है. रात भर की यातना सहने के बाद लडकी दोपहर में जख्मी हालत में लक्ष्मण दरवाजे तक पहुंची, जहां से उसे अस्पताल भेजा गया. आरोपी ने बच्ची को अधमरी हालत में मरा समझकर छोड़ दिया था.

आरोपी को फांसी हो, कब्रिस्तान में नहीं दफनाएंगे- मुस्लिम समाज

आरोपी का नाम इमरान उर्फ भय्यू बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद मंदसौर में लोग आक्रोशित हैं. मुस्लिम समाज की आक्रोशित महिलाओं ने आरोपी को फांसी की सजा दिया जाने के बाद उसे कब्रिस्तान में ना दफन किए जाने की बात कही है.

स्कूल से अगवा की गई थी बच्ची

दरअसल मंगलवार शाम मंदसौर के हाफिज कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली ये बच्ची जब घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों उसे ढूंढते हुए स्कूल पहुंचे. जब बच्ची नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी. नाजुक हालत में पीड़िता को एम.वाय हॉस्पिटल इंदौर रेफर किया गया है.

सीसीटीवी फुटेज से दबोचा गया आरोपी

जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो आरोपी युवक बच्ची के साथ जाता दिखा. बुधवार रात आरोपी इमरान उर्फ भय्यू को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उसने पुलिस को बताया की बच्ची को वह स्कूल से मिठाई खिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया था. बच्ची से दुष्कर्म के बाद वह उसकी हत्या करना चाहता था.

कोई वकील नहीं लड़ेगा आरोपी का केस- बार एसोसिएशन

घटना के बाद आक्रोशित लोग मंदसौर की सड़कों पर उतर गए. फिलहाल इलाके में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है. उधर घटना से आक्रोशित शहर के बार एसोसिएशन ने यह फैसला किया है कि आरोपी की तरफ से मंदसौर का कोई भी वकील पैरवी नहीं करेगा.

यह भी पढ़ें-

'सुशासन' वाले बिहार में बेटियों से दरिंदगी का दौर जारी, एक और वीडियो वायरल

उत्तराखंड: इंसाफ मांगने गई विधवा टीचर पर भड़के सीएम रावत, कहा- 'इसे गिरफ्तार करो'

कश्मीर में उज्जवला लाभार्थी अर्जुमान को मिली सुरक्षा, मोदी ने जताई थी आतंकी निशाना बनने की आशंका

एमपी: ‘मामा’ शिवराज के राज में दरिंदगी, मंदसौर में 7 साल की बच्ची से रेप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: दिल्ली प्रोटेस्ट पर CJP से निकाले गए विजेता दहिया का बड़ा बयान, 'बलि का बकरा बनाया गया...'
Exclusive: दिल्ली प्रोटेस्ट पर CJP से निकाले गए विजेता दहिया का बड़ा बयान, 'बलि का बकरा बनाया गया...'
दिल्ली के बाद पटना में छात्रों का मार्च, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन, आंसू गैस छोड़े, abp रिपोर्टर का सिर फटा
दिल्ली के बाद पटना में छात्रों का मार्च, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन, आंसू गैस छोड़े, abp रिपोर्टर का सिर फटा
दिल्ली प्रोटेस्ट के 25वें दिन जंतर-मंतर पर क्या है हाल? भारी संख्या में छात्रों का प्रदर्शन जारी, और बच्चे पहुंचे
दिल्ली प्रोटेस्ट के 25वें दिन जंतर-मंतर पर क्या है हाल? भारी संख्या में छात्रों का प्रदर्शन जारी, और बच्चे पहुंचे
3 दिन पहले ऑटो चालक की हत्या, पुलिस ने 7 आरोपियों को घसीटते हुए निकाली परेड, नागपुर में सनसनी!
3 दिन पहले ऑटो चालक की हत्या, पुलिस ने 7 आरोपियों को घसीटते हुए निकाली परेड, नागपुर में सनसनी!

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget