एक्सप्लोरर

लखनऊ: जनसंपर्क अभियान के जरिए बीजेपी की नाकामियां गिनाएगी समाजवादी पार्टी

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी प्रदेश के सभी गांवों तक ‘समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम‘ आगामी सात जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित कर जनसम्पर्क अभियान शुरू करेगी.

लखनऊ: आगामी लोकसभा चुनाव की सरगर्मी शुरू होने के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) व्यापक जनसंपर्क अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के सभी गांवों तक जाकर केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकारों की 'नाकामी और वादाखिलाफी' के बारे में जनता को बताएगी.

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी प्रदेश के सभी गांवों तक ‘समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम‘ आगामी सात जनवरी से 20 जनवरी तक आयोजित कर जनसम्पर्क अभियान शुरू करेगी.

उन्होंने कहा कि इसके तहत पार्टी के पिछड़े वर्ग के नेताओं की टीम गांव-गांव और वार्डों में मतदाताओं को बताएगी कि बीजेपी सरकार का मुख्य एजेंडा प्रदेश के विकास का ना होकर समाज में नफरत फैलाने का है जबकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में केवल विकास ही एकमात्र एजेंडा था.

चौधरी ने कहा कि ‘समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम‘ के अंतर्गत मतदाताओं को यह बताया जाएगा कि केन्द्र की बीजेपी सरकार देश को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा तथा सीमाओं की रक्षा करने के साथ-साथ अपने तमाम वादे निभाने में भी असफल रही है.

उन्होंने बताया कि सपा कार्यकर्ता मतदाताओं को बताएंगे कि प्रदेश की पूर्ववर्ती समाजवादी सरकार के कार्यकाल में अद्वितीय विकास योजनाएं लागू हुई. मौजूदा बीजेपी सरकार इन योजनाओं के उद्घाटन का उद्घाटन करने में व्यस्त है जबकि अपने पौने दो वर्ष के कार्यकाल में वह खुद किसी बड़ी योजना का शिलान्यास भी नहीं कर सकी.

चौधरी ने कहा कि बीजेपी सामाजिक न्याय देने के विपरीत पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण को पिछड़ी जाति के विभिन्न वर्गों में बांटने की साजिश रच रही है.

उन्होंने कहा कि समाजवादी पिछड़ा वर्ग की टीमें गांवों और वार्डों में विशेष रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों से अपील करेगी कि तीन माह बाद लोकसभा के होने वाले चुनाव में बीजेपी सरकार को हटाने के लिए सभी लोग एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने के लिए मतदान करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
Air Quality: दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
Embed widget