एक्सप्लोरर

किसकी चूक से आगरा में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, लखनऊ से आई टीम ने की हालातों की समीक्षा

यूपी के आगरा जिले में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. आगरा के हालात का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोमवार सुबह लखनऊ से एक टीम आगरा पहुंची और समीक्षा बैठक की. आगरा में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के लिए स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है.

आगरा: आगरा में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है, यहां दिन प्रतिदिन नए केस सामने आ रहे हैं. ताजनगरी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 750 को पार कर चुका है. ऐसे में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठने लगे हैं. शहर में संक्रमण को फैलने से रोकने में कहीं न कहीं प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग फेल साबित हुआ है. इसकी गाज भी सीएमओ डॉक्टर मुकेश कुमार वत्स और एडी हेल्थ डॉक्टर मित्तल को झेलनी पड़ी, उन्हें पद से हटा दिया गया. अब उनकी जगह डॉक्टर आरसी पांडे को आगरा का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है.  वहीं, डॉक्टर अविनाश सिंह एडी हेल्थ नियुक्त किए गए हैं.

आगरा में बढ़ते आंकड़ों को लेकर शासन गंभीर हुआ है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम-11 में शामिल पांच सदस्यों को आगरा भेजा गया है. मुख्यमंत्री के दूत सोमवार सुबह 9:00 बजे स्पेशल विमान से आगरा एयरपोर्ट पहुंचे. वहां, पहुंचते ही सुबह 10:00 बजे सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री के दूत के साथ में जिला प्रशासन आगरा और स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई.

बैठक में कौन-कौन हुआ शामिल

इस बैठक में आलोक कुमार प्रमुख सचिव/नोडल अधिकारी आगरा, प्रोफेसर आलोक नाथ प्रोफेसर एसजीपीजीआई लखनऊ, रजनीश दुबे प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा. इनके साथ दो अन्य अधिकारी शामिल हुए.

 निरीक्षण के बाद शासन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

बैठके पहले चरण में प्रशासन के आला अफसरों के साथ में टीम के सदस्यों ने संवाद शुरू किया. तकरीबन 3 घंटे तक बंद कमरे में लखनऊ से आई टीम के सदस्य प्रशासन के आला अफसरों के साथ संवाद करते रहे। इसके बाद दूसरे चरण में पुलिस अधिकारियों के साथ में लखनऊ से आगरा पहुंचे सदस्यों ने आगरा के हालात जानने की कोशिश की.लखनऊ से यहां पहुंची टीम के सदस्य आगरा के जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग से संवाद करने के बाद हॉटस्पॉट क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और मरीजों व उनके तीमारदारों के साथ में एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला प्रशासन का औचक निरीक्षण करेंगे। इसके बाद एक संयुक्त रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे, जिस पर शासन अपना निर्णय लेगा। हालांकि, इस दौरान आलाधिकारियों में से किसी ने भी मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया और वो बहाना बना कन्नी काटते दिखे.

सूत्रों के मुताबिक, टीम के सदस्यों ने प्रारंभिक तौर पर भी पूछताछ में ये माना है कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही का खामियाजा आगरा के लोग भुगत रहे हैं. यही वजह है कि ताजनगरी आगरा में कोरोना वायरस का कहर देखा जा रहा है. कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामलों की लिस्ट में आगरा यूपी में टॉप पर बना हुआ है. जिले में कोरोना के अबतक 756  मामले सामने आ चुके हैं, इनमें 326 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 25 मरीजों की मौत हो चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, 16 मार्च को जंतर-मंतर से संसद घेराव का ऐलान
US ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, 16 मार्च को जंतर-मंतर से संसद घेराव का ऐलान
हरियाणा के पानीपत में बदमाशों ने फैलाई दहशत, मनी एक्सचेंज सेंटर के बाहर की अंधाधुंध फायरिंग
हरियाणा के पानीपत में बदमाशों ने फैलाई दहशत, मनी एक्सचेंज सेंटर के बाहर की अंधाधुंध फायरिंग
Uttarakhand News: '3885 घोषणाओं में से 2408 हो चुकी हैं पूरी', CM धामी ने गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां
'3885 घोषणाओं में से 2408 हो चुकी हैं पूरी', CM धामी ने गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां
यूपी में 47 PPS अफसरों का ASP पद पर प्रमोशन, निशांक वर्मा और तनु उपाध्याय का भी नाम, देखें लिस्ट
यूपी में 47 PPS अफसरों का ASP पद पर प्रमोशन, निशांक वर्मा और तनु उपाध्याय का भी नाम, देखें लिस्ट

वीडियोज

Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हैं भारत के 22 जहाज, एलपीजी समेत क्या-क्या रुका? शिपिंग मिनिस्ट्री ने दिया अपडेट
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारत के 22 जहाज, LPG समेत क्या-क्या रुका? मिनिस्ट्री ने दिया अपडेट
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
हार्दिक पंड्या संग PDA करने पर ट्रोल हुईं माहिका शर्मा, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
हार्दिक पंड्या संग PDA करने पर ट्रोल हुईं माहिका शर्मा, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
Embed widget