एक्सप्लोरर

यूपी: कौशांबी में टिड्डी दल ने हमला कर फसलों को पहुंचाया नुकसान, प्रशासन के फूले हाथ-पांव

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में टिड्डी दल किसानों के लिए मुसीबत बने हुए हैं. कौशांबी में भी टिड्डी दल ने हमला कर फसलों और पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाया है. टिड्डियों का दल चित्रकूट के रास्ते कौशांबी तक पहुंचा है.

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में भी टिड्डी दल ने दस्तक दे दी है. आसमान में टिड्डियों के झुंड को देखकर किसान परेशान हो गए हैं. वहीं, टिड्डी दल के आने से अफसरों के हाथ-पांव फूल गए है. आनन फानन में अफसरों ने पुलिस के साथ मिलकर टिड्डी दल को भगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं. पुलिस के जवान हूटर, सायरन और ढोल बजवाकर टिड्डियों के समूह को भगाते नजर आए. उधर, किसान भी खेतों की तरफ पहुंचकर थाली और अन्य तेज आवाजों के माध्यम से टिड्डियों को भगाते नजर आए.

टिड्डी दल के झुंड ने सब्जियों में करेला, बैगन, लौकी और धान की नर्सरी को नष्ट कर दिया है. जिला कृषि अधिकारी मनोज गौतम ने बताया कि टिड्डी दल चित्रकूट के रास्ते होकर कौशांबी तक पहुंचा है. टिड्डियों के आने की सूचना मिलते ही अधिकारी सक्रिय नजर आए और किसानों की मदद के लिए प्रयास में जुट गए. कौशांबी के अलावा टिड्डियों का दल प्रयागराज और वाराणसी में भी पहुंच चुका है.

यूपी: कौशांबी में टिड्डी दल ने हमला कर फसलों को पहुंचाया नुकसान, प्रशासन के फूले हाथ-पांव

बता दें कि कौशांबी में सुबह तकरीबन 8 बजे अचानक चित्रकूट की तरफ से टिड्डियों का दल आता हुआ दिखाई दिया. टिड्डियों का दल कौशांबी, करारी, पिपरकुंडी, चरवा, मूरतगंज, चायल, सैयद सरावां होते हुए गंगा के कछारी इलाकों समेत 50 से अधिक गांवों में दिखाई दिया. टिड्डी दल को देखते ही किसान परेशान हो गए और थाली, ढोल बजाकर उन्हें भागने में जुट गए.

यूपी: कौशांबी में टिड्डी दल ने हमला कर फसलों को पहुंचाया नुकसान, प्रशासन के फूले हाथ-पांव

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कृषि अधिकारी समेत अन्य अफसरों को टिड्डियों को भगाने के निर्देश दिए हैं. जिला कृषि अधिकारी मनोज गौतम और डीडीओ विजय कुमार अपनी टीम के साथ टिड्डियों को भगाने में जुट गए है. पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाकर कस्बों से टिड्डियों को भागती नजर आईं. जिले के किसान परेशान हैं, उनका कहना है कि अगर खरीफ के मौसम में टिड्डियों ने दस्तक दी तो फसलों को बर्बाद होने से नहीं बचाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

यूपी: प्रयागराज में टिड्डी दल ने हमला कर फसलों को पहुंचाया नुकसान, नाकाफी साबित हो रहे हैं सरकारी इंतजाम

यूपी: काशी के आसमान में टिड्डी दल, किसानों में दहशत, आज रात ऑपरेशन टिड्डी चलाने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: फाजिल्का में बारिश से अनाज मंडी बनी तालाब, धान डूबने से किसान परेशान
पंजाब: फाजिल्का में बारिश से अनाज मंडी बनी तालाब, धान डूबने से किसान परेशान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से एक दिन में 2000 करोड़ का नुकसान, कारोबार पर बुरा असर
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से एक दिन में 2000 करोड़ का नुकसान, कारोबार पर बुरा असर
यूपी के इस एयरपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार? बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने CM योगी से की शिकायत
यूपी के इस एयरपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार? बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने CM योगी से की शिकायत
'राहुल गांधी सरकार को बदनाम कर रहे', कांग्रेस पर बरसे रामदास अठावले
'राहुल गांधी सरकार को बदनाम कर रहे', कांग्रेस पर बरसे रामदास अठावले

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget